खेती से लाखों की कमाई कैसे करें। kheti se kamai kaise karen



हमारा देश विशाल होनें के साथ-साथ कृषि प्रधान देश भी है।यहां की अधिकांश जनसंख्या गॉवों में निवास करती है।गॉवों में अधिकांश लोग कृषि तथा उससे जुड़े कार्यों करते हैं।हमारे देश में कृषि कार्य को भरण पोषण के नजरिये से किया जाता है।
Add caption
जनसँख्या बढ़ने के साथ ही कृषि पर भी दबाव बढ़ा है।क्योंकि जिस अनुपात में जनसंख्या बढ़ रहा है उस अनुपात में उत्पादन का भी बढ़ना जरूरी है।यदि उत्पादन नही बढ़ेगा तो लोगों के सामने भूखों मरने की स्थिति निर्मित हो जायेगी।

पहले पारम्परिक तरीके से खेती किया जाता था इस लिए उत्पादन भी कम होता था,पर जब से आधुनिक तरीके से खेती किया जाने लगा है तब से उत्पादन में वृद्धि हुआ है और लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है। 

जो लोग खेती के कार्यों को छोड़कर अन्य कार्यों में जुड़ गए थे वे लोग भी आज खेती के फायदे को देखकर पुनः खेती के कार्यों में जुड़ गए हैं।तो चलिए खेती से होने वाले फायदे को जानते हैं-

खेती के लाभ- 

खेती से होने वाले लाभ के बारे जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे ।यदि सहीं तरीके से खेती किया जाय तो एक तृतीय वर्ग कर्मचारी के वेतन एक वर्ष में जितना बनता है उतना खेती से आसानी से कमाया जा सकता है।

●खेती के द्वारा आसानी से अपने परिवार का आय बढ़ा सकते हैं।

●साल में 500000-600000 रु.आसानी से कमा सकते हैं।

●पूरे परिवार को रोजगार मिलता है।

●खेती से जुड़े रहने से प्रकृति की शुद्ध हवा प्राप्त होती हैं।

● आपको किसी जीम या अलग से एक्सरसाइज करने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए किसकी खेती करेंखेती से अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए किसकी खेती करें?यदि हम खेती से मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमारे सामने एक ही प्रश्न उभरकर आता है कि किसकी खेती करें?और कैसी खेती करें।

तो चलिए हम आगे इसी बात का उत्तर देने जा रहे हैं आप लोगों से एक ही निवेदन है कि इस पोस्ट को आखरी तक पढ़ें।और अंत में यदि इसके सम्बन्ध में कोई सवाल रह जायेगा तो कमेंट जरूर करना।हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे।

कैसी खेती-

यदि आप अधिक से अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको ऐसे फसल का चुनाव करना होगा जिससे एक ही खेत पर एक ही वर्ष में दो से तीन फसल लिया जा सके।दूसरी बात यह कि आपके पास सिचाई का साधन हो आवश्यक है।इसके अतिरिक्त यदि आप एक ही फसल लेना चाहते हैं तो गन्ने या सब्जी की खेती कर सकते हैं।जुताई और सिचाई को आप अपने साधन और सुविधा के अनुरूप चयन कर सकते हैं।


किसकी खेती

यदि आप इस प्रकार के मुनाफे के बारे में सोंचते हैं तब आपके मन मे फिर से एक सवाल आता है कि किसकी खेती करें?इस समस्या के समाधान के लिए आपको पूरी पोस्ट पढ़ना पड़ेगा।तो चलिए जानते हैं कि किसकी खेती करना चाहिए।

●मूंगफली,चना फिर चना-यदि आप इस प्रकार से खेती करते हैं।तब आप बरसात के मौसम में मूंगफली लगा दीजिए ।मूंगफली के तुरंत बाद खेत को जुताई कर बड़ा वाला चना लगा दीजिए और चना फलते ही जड़ के साथ उखाड़ कर बेच दीजिए।ठीक उसके बाद फिर से चना डाल सकते हैं।ऐसा खेती छोटे मेड़ वाले खेत मे होता है।

●यदि आप दो फसल लेना चाहते हैं तब धान वाले खेत में जल्दी पकने वाले धान डाल दीजिए फिर धान कटाई करने के तुरंत बाद भिड़ी जैसे सब्जी की खेती कर सकते हैं।


●यदि आप एक ही फसल से कमाई करना चाहते हैं तब गन्ने की खेती कीजिए।

●अन्य तरीके से खेती करना चाहते हैं तो खेत को खुदाई कराकर मछली पालन कर सकते हैं।

दोस्तों हम किसी भी फसल के लिए बीज की किस्म की बात नही कर रहे हैं क्योंकि बीज का चयन आप अपने अनुभव और जांच-परख करने के बाद करेंगे।

इस पोस्ट में खेती से अधिक से अधिक इनकम प्राप्त करने के कुछ तरीके सुझाए गए हैं ।जो भी तरीके सुझाए गए है वह पूर्णतः प्रेक्टिकली है।दोस्तों आप लोगों यह जानकारी उपयोगी लगा हो तो शेयर जरूर करना। धन्यवाद                


Leave a Comment