फ्रेंड्स नमस्कार , छत्तीसगढ़ से जुड़ी ऑनलाइन योजनाओं के जानकारी के क्रम में आज हम एक नई और महत्वपूर्ण जानकारी आप लोगों के लिए लेकर आये हैं। वर्तमान समय ऐसा है कि लोग शहरों में व्यवसाय ,शिक्षा या अन्य उद्देश्य से मकान या जमीन (प्लॉट) खरीदना चाहते हैं , यदि आप भी शहर मे घर या प्लाट खरीदने का प्लान बना रहे हैं ,तो इस जानकारी को एक बार जरुर पढ़ना चाहिए |
जो भी प्लाट खरीदना चाहते हैं , उस प्लाट का सरकारी रेट जानने या स्टाम्पड्यूटी चार्ज की जानकारी के लिए यहाँ -वहां भटकते हैं।आज हम जमीन का सरकारी रेट पता करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप रजिस्ट्री में लगने वाले खर्च के बारे में जान पाएंगे।
जो भी प्लाट खरीदना चाहते हैं , उस प्लाट का सरकारी रेट जानने या स्टाम्पड्यूटी चार्ज की जानकारी के लिए यहाँ -वहां भटकते हैं।आज हम जमीन का सरकारी रेट पता करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप रजिस्ट्री में लगने वाले खर्च के बारे में जान पाएंगे।
क्या आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले,क्या आप अपने लिए जमीन खरीदना चाह रहे हैं या अपने जमीन का सरकारी(बाजार भाव) रेट जानना चाह रहे हैं,तो निश्चित ही यह जानकारी आप के लिए ही है।आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आसानी से छत्तीसगढ़ के किसी भी स्थान में स्थित जमीन का सरकारी रेट जान सकेंगे।
आप सभी इस बात से जरूर अवगत होंगे कि किसी भी जमीन के क्रय-विक्रय का स्टॉम्पड्यूटी चार्ज ,जमीन के सरकारी रेट के आधार पर ही तय होता है। आप इस आर्टिकल के माध्यम से स्टामड्यूटी चार्ज के बारे में भी जान पाएंगे।
यदि आप छत्तीसगढ़ के किसी भी स्थान में खेत या आवासीय प्लाट खरीदना चाहते हैं या बेचना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए गए तरीके से उस खेत या प्लाट का सरकारी मूल्य घर बैठे अपने मोबाइल से जान सकते हैं। इस पोर्टल में यह भी सुविधा दिया गया है कि कोई भूमि विवादित है या न्यायालय में प्रकरण तो नही चल रहा है,उसका भी स्थिति देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ शासन का epanjiyan भूमि सम्बन्धी ऐसा पोर्टल है,जिसमे आप भूमि सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे-किसी भूमि में किसका मालिकाना हक है। जिले में कहाँ-कहाँ विवादित भूमि है। जमीन सम्बन्धी खोज के अंतर्गत खसरा-पँचसाला और खतौनी,नजूल संधारण खसरा, परिवर्तित भूमि संधारण खसरा (डायवर्सन)आदि।
जब से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ है तब से लगातार छत्तीसगढ़ का विकास तेजी से हो रहा है सरकार भी सारी चीजों में पारदर्शिता ला रही है ,लोगों को सुविधा प्रदान कर रही है। तो चलिए जमीन के सरकारी रेट कैसे पता करें ? के बारे में स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया को जानते हैं।
स्टाम्पड्यूटी चार्ज क्या है -
स्टाम्पड्यूटी चार्ज जमीन क्रय करने पर सरकारी रेट के आधार पर तय होता है ,यह एक प्रकार का कर ही है ,शासन के रजिस्ट्री कानून के आधार पर क्रेता को संबंधित स्थान के सरकारी रेट के आधार पर तय राशि के कीमत का स्टाम खरीदना पड़ता है ,जिस पर जमीन के क्रेता विक्रेता का पूरा विवरण तथा खरीदे गए जमीन का रकबा आदि दर्ज किया जाता है।यह स्टाम ही जमीन के खरीदी -बिक्री का सबुत होता है।
खेत या प्लॉट का सरकारी रेट कैसे देखें -
Step1.सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल या लेपटॉप के ब्रॉउजर को open करना होगा और उसमे e-panjeeyan portal cg टाइप कर सर्च करना होगा। जिससे छत्तीसगढ़ ई-पंजीयन का वेबसाइट स्क्रीन पर खुल जाएगा | आपको पर पर क्लिक करना है ,इसके बाद वेबसाइट के home पेज पर दिए गये ई- पंजीयन प्रणाली के इंटरफेस पर क्लिक करना है |खेत या प्लॉट का सरकारी रेट कैसे देखें -
फ्रेंड e-panjeeyan portal का लिंक इस आर्टिकल के अंत में उपलब्ध कराया गया है ,इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ने के पश्चात जैसे ही इस लिंक आप क्लिक करेंगे,आपके मोबाइल /लेपटॉप स्क्रीन पर एक पेज open हो जायेगा ,जिसमे छत्तीसगढ़ शासन के लोगो के साथ e-panjeeyan portal लिखा रहेगा ।जैसा कि स्क्रीन शॉट द्वारा दिखाया गया है।
![]() |
jamin ka ret |
Step2.आप इस पेज के थोड़ा नीचे की ओर जाएंगे तो आपको एक "शील" का निशान वाला लोगो मिलेगा और शील के निशान के नीचे" रेडी रेकोनर" लिखा मिलेगा।आप को किसी स्थान के लिए एक विशेष भूमि और विशेष क्षेत्र के लिए स्टाम शुल्क के गड़ना के लिए स्क्रीन में दिखाए अनुसार लाल घेरे में लिखे click here को क्लिक करना है।
![]() |
जमीन का सरकारी रेट |
Step3.जैसे ही आप click here पर क्लिक करते है । आपको अपने मोबाइल स्क्रीन पर रेडी रेकोनर के अंदर नया पेज खुला मिलेगा। उसमें भी शील के लोगो के नीचे "जमीन का बाजार भाव"लिखा मिलेगा। इसके ठीक नीचे क्लिक हियर पर क्लिक करना होगा।
![]() |
cg jamin rate |
Step4. जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे,आपके मोबाइल स्क्रीन में एक नया पेज खुला हुआ दिखाई देगा। आपको उस फार्मेट में जमीन से सम्बंधित डिटेल भरना पड़ेगा।जैसे कि नीचे स्क्रिन शॉट द्वारा दिखाया गया है।
जिला,उप पंजीयक कार्यालय,नगर पालिका या नगर निगम,वार्ड,सौदा किया गया रकबा, और अंत मे वर्गफीट या एकड़ आदि। जैसे ही आप पूरी जानकारी भरेंगे , दस्तावेज का न्यूनतम बाजार मूल्य आपको दिखा देगा।चूँकि आपको स्टॉम्पड्यूटी चार्ज पता करना है ,इस लिए आपको नीचे बताये गए स्टेप 5 के अनुसार कार्य करना होगा।
![]() |
epanjiyan |
Step5. इस पेज के नीचे हरे रंग की पट्टी में लिखे पंजीयन और मुद्रक शुल्क बन्दोबस्त पर क्लिक करना है ,इस पेज में सम्बंधित जमीन के न्यूनतम बाजार मूल्य के हिसाब से स्टाम्प ड्यूटी और मुद्रक शुल्क पता चल जाएगा।
इस प्रकार आप छत्तीसगढ़ के किसी भी स्थान का भूमि सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी इस पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। भूलेख और भू नक्शा आप इस वेबसाइट पर देख सकते है - Bhulekh Bhunaksha
अन्य संबंधित लिंक -
👉 डिजिटल हस्ताक्षरित बी-1 खसरा घर बैठे डाउनलोड कैसे करें
👉 बी-1 खसरा के डिजिटल हस्ताक्षर को घर बैठे वैलिड कैसे करें
👉 अपने खेत /प्लाट का नक्शा यहाँ से डाउनलोड करें
👉 राजस्व न्यायालय में प्रकरण रिपोर्ट कैसे चेक करें
👉 नरेगा जॉब कार्ड सूची में अपना नाम कैसे ढूंढें तथा काम का व्यौरा पता करें
👉 प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
👉 मनरेगा की मजदूरी दर ,कार्य दिवस ,भुगतान की पूरी जानकारी घर बैठे पता करें
फ्रेंड आपको यह जानकारी कैसा लगा निचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें जरूर अवगत कराएं ,इस आर्टिकल को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि गॉव में किसान भी अपने भूमि सम्बन्धी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सके।उसे छोटी सी छोटी बातों के लिए किसी कार्यलय का चक्कर काटना न पड़े। लोगों को जानकारी नहीं होने से जमीन का कागजात तैयार करने वाला आपसे अधिक रकम वसूल सकता है।
2 Comments
Asan tarika dene ke liye dhanyawad
ReplyDelete🙏🙏🙏🙏🙏
ReplyDelete