Cg Salary Slip Download | सैलरी स्लिप छत्तीसगढ़

यदि आप शासकीय कर्मचारी हैं तो आपको कभी न कभी वेतन स्लिप की जरूरत पड़ा ही होगा,क्योंकि विभिन्न कारणों से सैलरी स्लिप आवश्यक होता है। मान लीजिये आपको महंगाई भत्ता /मेडिकल भत्ता /बिमा की कटौती राशि आदि देखना है, तो आपको अपना सैलरी स्लिप देखना पड़ेगा । 

दोस्तों आज हम छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन  स्लिप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।जी हाँ दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार अपना सैलरी स्लिप ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

शासकीय कर्मचारियों को आयकर फार्म भरने,लोन लेने तथा अन्य आवश्यक कार्यों को सम्पन्न करने के लिए सैलरी स्लिप की आवश्यकता होती है।यदि हम अपने कार्यालय में सैलरी स्लिप के लिए आवेदन करते हैं तो उसमें दो से तीन दिन या उससे अधिक समय लग सकता है।सैलरी स्लिप निकालना मिनटों का काम है,जबकि इसके लिए कई-कई दिन तक कार्यलय का चक्कर लगाना पड़ता है।


सुविधा का नाम सैलरी स्लिप डाउनलोड
राज्य छत्तीसगढ़
उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों को सैलरी स्लिप की सुविधा प्रदान करना
लाभार्थी छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी
ऑफिसियल वेबसाइट cg ekosh

🔹Gps/nps की राशि चेक करें मिनटों में।

वेतन या सैलरी स्लिप में क्या क्या देखा जा सकता है-
♦ मूल वेतन
♦ महंगाई भत्ता
♦ मेडिकल भत्ता
♦ गृह भाड़ा
♦ अन्य भत्ता
♦ कुल वेतन
♦ कटौती
आदि का विवरण होता है।

कई ऐसे कार्य है जिसको पूरा करने के लिए आपको अपने सौलरी के बारे में जानकारी देना होता है।यदि किसी कार्य के लिए आपको सैलरी के बारे में तुरन्त जानकारी देना है तो आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन सैलरी स्लिप निकाल कर तत्काल जानकरी दे सकते हैं।दोस्तों सबसे पहले यह जान लेते हैं कि यह सैलरी स्लिप है क्या?

सैलरी स्लिप-

पे स्लिप किसी कर्मचारी को उस महीने मिलने वाले वेतन का लिखित पर्ची होता है।जिसमें किसी कर्मचारी को उस माह कितना वेतन मिला,मूल वेतन कितना,महंगाई भत्ता कितना,गृह भाड़ा ,मेडिकल भत्ता कितना मिला आदि का पूरा विवरण होता है।

कर्मचारी कोड-

कर्मचारी कोड ,कर्मचारी का यूनिक पहचान नम्बर होता है।जिससे उस कर्मचारी /अधिकारी को पहचाना जाता है।यह कोड संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ कार्यालय से जारी किया जाता है। प्रत्येक शासकीय कर्मचारी का अपना एक यूनिक आईडी अर्थात कर्मचारी कोड होता है |

सैलरी स्लिप चेक करने के तरीके –

आप दो प्रकार से अपना सैलरी स्लिप देख सकते हैं या निकाल सकते हैं –

1.ekosh  app 
2.ekosh website 

हम आपको ekosh website के माध्यम से सैलरी स्लिप कैसे देख सकते है ? के बारे में स्टेप बाई स्टेप बताने जा रहे हैं।

पे स्लिप(सैलरी स्लिप) कैसे निकालें –

Step1– सबसे पहले आपको अपने मोबाइल/लेपटॉप के क्रोम ब्रॉउजर में छत्तीसगढ़ इकोष या अंग्रेजी में ekosh Online cg सर्च करना है ।दोस्तों हमने आपके सुविधा के लिए इस आर्टिकल के अंत में इकोष छत्तीसगढ़(ekosh online cg )का लिंक उपलब्ध करा रहे हैं आपको अलग से क्रोम ब्रॉउजर में इकोष सर्च करने की आवश्यकता नही पड़ेगी।पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करेंगे तो छत्तीसगढ़ इकोष ऑनलाइन खुल जाएगा।

जैसे ही आप नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करते हैं।एक पेज खुलेगा जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाया गया है।इस पेज में बायीं ओर लिखे employee corner को क्लिक करना है।आपके सुविधा के लिए हमने उस स्थान को लाल रंग से घेर दिए हैं |

forget password करें –

लॉग इन के इंटरफेस के साइड में स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए अनुसार आपको if case of forget your employee password पासवर्ड पता नही होने की स्थिति में यहाँ क्लिक करें click here का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है |

verify पर क्लिक करते ही reset password का पेज open हो जायेगा ,आपको 8 अंकों का password बनाकर दर्ज करना है | जिसमें अल्फाबेट ,अंक तथा स्पेशल कैरेक्टर (*/#/@) का होना आवश्यक है | इसके बाद confirm password रकना है तथा अंत में reset पर क्लिक करना है |इस प्रकार ekosh में लॉग इन हेतु आपका password reset हो जायेगा |

Step3 अब आपको पुनः employee login के पेज पर आकर अपना employee code तथा new password को इंटर कर login पर क्लिक करना है |जैसे ही आप login पर क्लिक करते हैं पुनः एक पेज खुलेगा,जैसा कि स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाया गया है।इस पेज में आपको तीन तरह का जानकारी चेक करने का ऑप्शन दिखाई देगा |

EMPLOYEE DETAIL REPORT , PAY SLIP , GPF/DPF/CPS SCHEDULE  आपको PAY SLIP पर क्लिक करना है |



पेस्लिप(सैलरी स्लिप)के लिए यहाँ क्लिक करें ekosh online cg

ekosh app

आप पे स्लिप के लिए ekosh app भी डाऊनलोड भी कर सकते हैं।एम्प्लाई कोड और पासवर्ड इस आर्टिकल में बताए गए अनुसार ही भरना है।

एप्प डाऊनलोड करने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्लेस्टोर में जाना पड़ेगा और ऊपर दिए गए सर्चबार में ekosh टाइप कर सर्च कर देना है और नीचे स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए एप्प को इंस्टॉल कर लेना है।



अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-

QUE-मैं अपना CG सैलरी स्लिप ऑनलाइन कैसे चेक कर सकता हूं?

ANS- सभी शासकीय कर्मचारी चाहे केंद्र सरकार या राज्य सरकार के अधीन आते हैं अपना सैलरी स्लिप चेक कर सकते हैं |

QUE-मूल वेतन कैसे निकाला जाता है?

ans- ekosh cg में जाकर माह वार अपना मूल वेतन देख सकते हैं |

QUE-अपना वेतन कैसे चेक करें?

ANS- ekosh में आईडी पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें फिर सैलरी स्लिप वाले आप्शन में जाकर माह का चयन करें |

QUE-मैं अपनी पेस्लिप ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करूं?

ANS-ekosh में आईडी पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें फिर सैलरी स्लिप वाले आप्शन में जाकर माह का चयन करें |

QUE-मैं अपना पेस्लिप लॉगिन कैसे देख सकता हूं?

ANS-ekosh में आईडी पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें फिर सैलरी स्लिप वाले आप्शन में जाकर माह का चयन करें |

QUE-मैं अपनी पेस्लिप क्यों नहीं खोल सकता?

ANS- आईडी पासवर्ड होने से ही पेस्लिप देखा जा सकता है |

11 thoughts on “Cg Salary Slip Download | सैलरी स्लिप छत्तीसगढ़”

  1. मेरा कर्मचारी कोड 02250910100
    जन्म तिथि 12.02.1964 है ॥
    पहले सेलरी स्लीप निकालने के लिए बना था
    अब नहीं खुल रहा है ॥ बताइए
    मो० न० 9406479098

    Reply
  2. आपको मैं काल करता हूं, अपना कर्मचारी कोड और जन्मतिथि सार्वजनिक मत कीजिये

    Reply

Leave a Comment