छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। labour card online cg
दोस्तों
नमस्कार, आज हम आपको छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के द्वारा बनने वाले श्रमिक
कार्ड के बारे में बताने हैं।क्योंकि हमने देखा है बहुत से लोग श्रमिक
कार्ड के बारे में नहीं जानते हैं और इसका क्या क्या लाभ है ,उसको भी नहीं जानते हैं।
वाले![]() |
labour card |
यदि आप छत्तीसगढ़
के रहने वाले हैं और विभिन्न प्रकार के कामकाज करते हैं,जैसे-बाल काटने का
,कपड़े धोने का आदि आदि तो,आपके पास छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड का होना जरूरी
है।हम इस आर्टिकल में उन कार्यों की सूची भी उपलब्ध करा रहे हैं जिन कामों
को करने वाले पास श्रमिक कार्ड का होना जरूरी है।
जी
हाँ दोस्तों आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें,क्योकि हम श्रमिक कार्ड के
लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी भी बताने जा रहे हैं।जिससे आप आसानी
श्रमिक कार्ड के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं ,तो चलिए सबसे पहले यह जान
लें कि श्रमिक कार्ड क्या होता है।
श्रमिक कार्ड क्या है-
श्रमिक
कार्ड छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा रजिस्टर्ड वह कार्ड है जिससे श्रम विभाग
श्रमिकों का आइडेंटिफाई करता है और उनके शारीरिक,आर्थिक और सामाजिक हितों
की रक्षा करता है।श्रमिकों और उनके परिवार के हितों के लिए सामाजिक सुरक्षा
श्रमिक कार्ड के फायदे-
1.इससे कामगारों के शारीरिक,आर्थिक, सामाजिक हितों की रक्षा होती है।
2.प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का लाभ।
3.मुख्यमंत्री बंधक निर्माण मजदूर पुनर्वास सहायता योजना।
4.भगिनी प्रसूति योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता।
5.मिनीमाता कन्या विवाह योजना।
6.मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना।
7.नवनिहाल छात्रवृत्ति योजना।
8.विश्वकर्मा मृत्यु आर्थिक सहायता योजना।
9.सिलाई मशीन सहायता योजना आदि।
10.सायकल वितरण योजना आदि
निम्न कार्य करने वाले असंगठित श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं-
1.कपड़े धोने का कार्य करने वाले।
2.कपड़ा सिलाई का कार्य करने वाले।
3. जूते बनाने वाले(मोची)
4.नाई का काम करने वाले।
5.बुनाई का काम करने वाले।
6.रिक्शा चलाने वाले।
7.घरेलू कर्मकार।
8.कचरा बीनने वाले।
9.सब्जी,फल फूल बेचने वाले।
10.हाथ ठेला चलाने वाले।
11.माली का काम करने वाले।
12.फुटपाथ व्यापारी।
13.चाय,चाट ठेला लगाने वाले।
14.जनरेटर,लाइट उठाने वाले।
15.रेजा,कुली,हमाल का कार्य करने वाले।
16.फेरी लगाने वाले।
17.केटरिंग कार्य करने वाले।
18.गैरेज मजदूर।
19.ऑटो चलाने वाले।
20.परिवहन में लगे मजदूर।
21.सफाई का काम करने वाले।
22मोटरसाइकिल, साइकल रिपेयरिंग का काम करने वाले।
23.टेंट हाउस में लगे मजदूर।
24.बाजा बजाने वाले।
25.वनोपज में लगे मजदूर।
26.दाई का काम करने वाले।
27.मछुआरे।
28.तेल पेरने का कार्य करने वाले।
29.तांगा/बैल गाड़ी चलाने वाले।
30.अगरबत्ती बनाने वाले।
31.मुर्रा चना फोड़ने वाले।
32खेतिहर मजदूर।
33.मितानिन।
34.चरवाहा,दूध दुहने वाले।
35.दुकानों में काम करने वाले मजदूर।
36.घरेलू उद्धोग में कार्य करने वाले मजदूर।
37.मछली पालन,पशुपालन, मुर्गी पालन करने वाले और उसमें लगे मजदूर।
38.नाव चलाने वाले।
39गाड़ीवान।
40.कंसारी।
41.घूम घूमकर खेल दिखाने वाले नट।
42.देवार।
43.शिकार करने वाले शिकारी।
44.अखबार पेपर बांटने वाले।
45.सिनेमा घरों में लगे मजदूर।
46.सुनार के दुकानों में काम करने वाले।
47.सा मिल में काम करने वाले मजदूर।
48.रसोइया।
50.हड्डी बीनने वाले।
51.कोटवार।
52.ठेका मजदूर(सन्निर्माण कल्याण को छोड़कर)
53.खैरवार।
उपरोक्त सभी काम करने वाले कामगार असंगठित कर्मकार श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
असंगठित कर्मकार श्रमिक कार्ड हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेज-
1.आयु का प्रमाण (18-60 वर्ष तक)आधारकार्ड/वोटर कार्ड/राशन कार्ड ।
2.बैंक पासबुक ।
3.पासपोर्ट साइज फोटो।
4.मोबाइल नम्बर।
5.आय प्रमाण पत्र।(तहसीलदार/सरपंच/सचिव)
इन सभी दस्तावेजों को स्केंन कर या मोबाइल से फोटो लेकर सभी दस्तावेजों का साइज 500 kb या उससे कम कर pdf फाइल में बदल लीजिए।
जबकि पासपोर्ट
फोटो को jpg फाइल और साइज 55kb कर लीजिए।इसके लिए स्केनर एप्प और रिसाइजर
एप्प डाउनलोड कर आसानी से स्केंन और रिसाइज कर सकते।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें-
दोस्तों
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है।आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल से भी
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तो चलिए स्टेप बाई स्टेप ऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया को जानते हैं।
Step1-सबसे
पहले छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना पड़ेगा।इसके लिए हम
आपको इस आर्टिकल के अंत में श्रम विभाग के वेबसाइट का लिंक उपलब्ध करा रहे
हैं।आप पूरी प्रक्रिया जानने के बाद सिधे यहीं से श्रम विभाग के साइट में जा सकते हैं।
Step2-जैसे ही आप इस लिंक को क्लिक करेंगे ,एक खुलेगा।आपको इस पेज में लिखे 'असंगठित कर्मकार मण्डल'को क्लिक करना है।आपके सुविधा के लिए हमने उस स्थान को लाल रंग से घेर दिया है।
Step3-जैसे ही आप 'असंगठित कर्मकार मण्डल'को क्लिक करते हैं,एक नया पेज खुलेगा जिसके दायीं ओर नीले रंग के पट्टी पर लिखे 'असंगठित कर्मकार मण्डल सेवाएँ' के नीचे दूसरे नम्बर पर लिखे 'असंगठित श्रमिक पंजीयन' को क्लिक करना है।
Step4-अब 'असंगठित श्रमिक पंजीयन' के उपभाग खुलेगा उसमें से आपको 'आवेदन करें'को क्लिक करना है।
Strep5-अब एक नया पेज खुलेगा आपको इस पेज में कुछ नही करना है।सब इसमें लिखे 'आगे जाएँ' को क्लिक कर देना है।
Step6-अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा।पूरे फार्म का तीन भाग है।पहले भाग में नाम,पहचान,बैंक डिटेल और पते सम्बन्धी जानकारी भरना है।
भाग 1-
कार्य की प्रकृति-1,2,3कौन से कार्य करते हैं सलेक्ट करना है।
नाम-
पिता का नाम-
माता का नाम-
लिंग-महिला/पुरुष।
मुखिया का नाम-
उम्र-
जाति वर्ग-
श्रेणी-bpl या गैर bpl
मासिक आय-10000(दस हजार से अधिक नही होना चाहिए।)
पहचान विवरण-वोटर कार्ड/आधारकार्ड/राशन कार्ड का नम्बर(किसी एक का)
बैंक का नाम-
शाखा का नाम-
खाता क्रमांक-
आईएफएससी कोड-
पता
जिला-
ग्रामीण/शहरी
विधानसभा क्षेत्र-
ब्लॉक-
पंचायत-
ग्राम-
वर्तमान पता-
मकान नम्बर-
मोबाइल नम्बर-
यदि वर्तमान और स्थायी दोनों का पता समान है तो वर्तमान ही स्थाई पता में टिक कर दीजिए। सभी जानकारी भरने के बाद अंत में 'सुरक्षित करें' को ओके कर देना है।
भाग 2-
अब फार्म का दूसरा भाग खुलेगा जिसमें नामिनी सदस्यों की जानकारी देना है।
नाम-
सम्बन्ध-
आयु-
नामित-
शेयर प्रतिशत में
शिक्षा-
फिर अंतिम कालम में लिखे 'जोड़े' को क्लिक कर देना है।इस प्रकार आप जितने लोगों को नॉमिनी बनाना चाहते हैं,उनका नाम जोड़ते जाना है।अंत में 'सुरिक्षत करें' को ओके कर देना है
भाग 3-
इस भाग में आपने जो फाइल स्केंन कर रखें हैं।
आधारकार्ड,फोटो,स्वप्रमाणित/घोषणा पत्र का दस्तावेज,बैंक पासबुक को अपलोड कर देना है।उसके बाद कैप्चा कोड को भर लेना है। घोषणा पत्र को पढ़कर टीक कर देना है।और 'सुरक्षित करें को ओके कर देना है।
अब सभी जानकारी को अवलोकन करने का पेज खुलेगा जिसमें आवश्यकता अनुसार सुधार कर अंतिम में लिखे 'स्थाई रूप से सुरक्षित करें' को ओके कर देना है।
इसप्रकार आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो गया।अंत में फोटोयुक्त 'छत्तीसगढ़ श्रम विभाग का आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा।जिसे आधार कार्ड,बैंक पासबुक,घोषणा पत्र के साथ नजदीकी श्रम विभाग में जमा कर देना हैं।वहाँ से आपको श्रमिक कार्ड बनाकर दिया जाएगा।
आवेदन की ऑनलाइन स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
विभिन्न राज्यों के लेबर कार्ड लिंक -
मध्यप्रेश
उत्तरप्रदेश
बिहार
हरियाणा
इसे भी पढ़ें-
🔷वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट देखें मिनटों में-छत्तीसगढ़।
🔷अंतर जाति विवाह प्रोत्साहन योजना -छत्तीसगढ़।
🔷मनरेगा की पूरी जानकारी -छत्तीसगढ़।
◆किसान पेंशन योजना की पूरी जानकारी-छत्तीसगढ़।
◆सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए घर बैठे आवेदन करने की पूरी जानकारी।
◆वृद्धावस्था पेंशन के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी।
◆जन्म प्रमाणपत्र के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी।
◆जातिनिवास के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी।
◆आय प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी।
◆विवाह प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे आवेदन करने की पूरी जानकारी।
◆राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी।
दोस्तों इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि हमारे कामगार भाइयों/बहनों को बीमा,सामाजिक सुरक्षा आदि का लाभ मिल सके।रजिस्ट्रेशन फार्म भरने में कोई परेशानी होती या आपको यह जानकारी उपयोगी लगा हो तो कमेंट के माध्यम से हमें अवगत जरूर कराएँ।धन्यवाद
17 Comments
श्रम विभाग में जमा करने पर पैसे लगेंगे क्या
ReplyDeletenahi
ReplyDeleteabhi kyu nhi khul rha hai
ReplyDeleteshayad site me kuchh kam chl rha hoga
Deleteबिनोद कुमार राय भिलेज बसदेवा जिला सिवान पोस्ट जगदीशपुर कोटि थाना नवतन बजार बिहार
ReplyDeleteसर आप अपना परेशानी बताएं
DeleteVarma rajbhar village vasdeva post jaguar pur kothi thana nawatan jila siwan bihar fatadr,name nardul rajbhar janm tithi 1986
ReplyDeleteसर आपकी समस्या क्या है
DeleteVarma rajbhar
ReplyDeleteKaise kare online ragition
ReplyDeleteis post me btaye anusar form ko bharte jana hai
Deleteany option for Correction in this Labour Card.
ReplyDeletei will tell you after some time
DeleteHi
ReplyDeletehello sir
Deleteश्रमिक पंजीयन हेतु स्वप्रमाणित घोषणा पत्र दस्तावेज क्या है स्वप्रमाणित घोषणा पत्र दस्तावेज में हम कौन कौन सा डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं मैं बहुत परेशान हूं मेरी हेल्प कीजिए प्लीज
ReplyDeletejo bhi dastavej bataya gya hai usme apna hastakshar krna hi svapramanit hai
Delete