cg online police complaint | छत्तीसगढ़ पुलिस के पास ऑनलाइन कंप्लेंट कैसे करें

जैसा कि आप सभी जानते हैं देश मे जनसंख्या वृद्धि के साथ ही आपराधिक गतिविधियों में तेजी आई है। वर्तमान समय मेंआपकी सजगता,सावधानी ही आपको सुरक्षित रख सकती है , फिर भी लोगों से जाने अनजाने में चूक हो जाती है और अपराधी किसी भी प्रकार से हमें नुकसान पहुंचा देता है। यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं ,तो पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए शुरू किये गये इस सुविधा की जानकारी जरुर होना चाहिए | आज हम आपसे जो जानकारी साझा करने जा रहे हैं ,उसके मदद से किसी भी अपराध की सुचना पुलिस को दे सकते हैं ,इसके लिए आपको अपना पहचान बताने की आवश्यता भी नहीं है |

यदि समय रहते लोगों को किसी घटना/अपराध की जानकारी हो भी जाती है तो भी पुलिस पूछताछ के भय से या पहचान उजागर होने के डर से कोई पुलिस को सुचना देना नहीं चाहता कभी-कभी थाना की दुरी अधिक होने से पुलिस को सूचना देर से प्राप्त होती है, तब तक अपराधी पकड़ से बाहर भाग जाता है |



यदि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में देखा जाय तो ज्यादातर लोगों को तो ऑनलाइन fir की जानकारी ही नहीं है। लोग fir दर्ज करवाने सीधे पुलिस थाना ही जाते हैं और थाने का चक्कर काटते रहते हैं। इससे पहले पोस्ट में हमने fir की online कॉपी प्राप्त करने की पूरी जानकारी आप लोगों से शेयर किया है , जिसमे हमारे एक यूजर ने ऑनलाइन fir दर्ज करने के बारे में जानकारी चाहा है।

fir ऑनलाइन कॉपी प्राप्त करें मिनटों में ….छत्तीसगढ़

इसी लिए आज हम आप लोगों को घर बैठे ही ऑनलाइन कंप्लेंट कैसे दर्ज कराएं? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। जी हाँ दोस्तों आप घर बैठे ही एक app की मदद से  fir करा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उस app का क्या नाम है और इस app के मदद से ऑनलाइन fir कैसे दर्ज कराना है?    

आर्टिकल का नाम –Chhattisgarh Police Oline FIR Registration
राज्य –छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी –छत्तीसगढ़ के निवासी |
लाभ –इस आर्टिकल के मदद से ऑनलाइन FIR दर्ज कर सकते हैं |
ऑफिसियल एप –citizen cop app


online FIR register हेतु दी गई सुविधा –


इस तरह के सामान चोरी होने /गुम जाने पर ऑनलाइन ही पुलिस को सुचना दे सकते हैं –


बैंक पासबुक
मोबाइल
सिम कार्ड
पेन कार्ड
पाचन पत्र
ड्राइविंग लाइसेंस
इलेक्ट्रानिक सामान
अन्य जरुरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री/कलेक्टर जनदर्शन में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। 


online complaint हेतु आवश्यक जानकारी –


पुलिस द्वारा आम लोगों के लिए शुरू की गई इस सुविधा के किसी भी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है , परन्तु घटना के प्रूफ के तौर ऑडियो ,विडियो या फोटो अपलोड कर सकते है | कंप्लेंट दर्ज करने वाले का नाम और मोबाइल नम्बर दर्ज करना वैकल्पिक है ,आप चाहें हो नाम और मोबाइल नम्बर दे सकते हैं |


online complaint कैसे दर्ज करें –

STEP 1.- सबसे पहले आपको अपने एंड्रायड मोबाईल के playstore में जाना होगा और सर्च बॉक्स में टाइप करना होगा citizen cop टाइप करने के बाद सर्च कर देना है। सर्च करते ही नीचे कुछ app खुल जाएगा आप स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए  APP को इंस्टाल  कर लेंगे। इंस्टाल कर लेने के बाद इस app को ओपन करना है।


 
 
STEP 2.- इस app को  OPEN करते ही एक पेज खुलेगा। नीचे स्क्रीनशॉट के द्वारा दिखाए गए अनुसार COUNTRY (देश ),STATE (राज्य ),CITY (शहर ) का नाम सेलेक्ट कर लेना है।आप छत्तीसगढ़ से हैं इस लिए STATE -CHHATTISGARH और CITY में अपने शहर का नाम सेलेक्ट कर लेंगे और अंत में SAVE पर क्लिक कर देना है। यदि बाद में आप शहर का नाम बदलना चाहते हैं या दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाते हैं तो मेनू  में जाकर city का नाम बदल सकते हैं।


STEP 3.- कुछ देर तक प्रोसेसिंग के बाद एक नया पेज खुलेगा ।इस पेज में आपको कुछ नही करना है।यह पेज ऑटोमेटिक ही एक नया पेज open  कर देगा। अब जो पेज ओपन होगा ,उसमें कुछ ऑप्शन लोगो सहित दिखाई देगा , यदि आपको अंग्रेजी भाषा में किसी भी प्रकार से परेशानी होती है तो मेनू  में जाकर भाषा को हिंदी में बदल सकते हैं। इस पेज का सभी लोगो अलग-अलग सुविधा के लिए बनाया गया  है। किसी घटना की सूचना देने के लिए आपको को पहले लोगो (report an incident ) पर क्लिक करना है।
 

 
STEP 4.-अब एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आपको category पर क्लिक करना है ,फिर आप जिस प्रकार की सूचना पुलिस को देना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लेना है। अब पुनः उस category का उपभाग (subcategory )चयन करना है।  example के लिए यदि आपने category में crime सेलेक्ट किया है।


तो subcategory में murder /theft /robbery /kidnap में से कोई एक सेलेक्ट करना है। मतलब घटना का नाम बताना है मर्डर है, या चोरी है ,या डकैती है आदि। उसके बाद information वाले डिब्बे में घटना का संक्षिप्त विवरण देना है।आप किसी घटना का आडियो ,वीडियो ,फोटो,या कैमरे से तुरंत कैप्चर कर फोटो सूचना के साथ अपलोड कर भेज सकते हैं।
 


 
 
नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी वैकल्पिक है। आप अपने बारे में बिना बताए ही ऑनलाइन सूचना  sent सकते हैं। इस प्रकार अंत में send information पर क्लिक कर देना है।


आपके द्वारा दर्ज सूचना पर citizen cop तुरंत ही प्रतिक्रिया देता है और आपको बतलाता है , कि आपकी सूचना को दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकार तुरंत ही आपके द्वारा दर्ज fir या सूचना को ऑनलाइन ही आपके नजदीकी थाने को ट्रांफर कर दिया जाता है।थानेदार सूचना के सत्यता की जांच करती है और सहीं पाए जाने पर fir दर्ज कर  लिया जाता है। 

citizen cop app डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट के माध्यम से जरूर बताना इसके लिए नीचे कमेंट बॉक्स दिया हुआ है। दोस्तों इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि सुरक्षा संबंधी यह महत्वपूर्ण जानकारी छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट का नियमित विजित जरुर करते रहें |


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-

QUE-ऑनलाइन FIR कैसे देखें छत्तीसगढ़?

ANS- ऑनलाइन FIR दर्ज करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के ऑफिसियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाना होगा | फिर नागरिक सेक्शन में जानकर रजिस्ट्रेशन करना होगा | इसके बाद ऑनलाइन fir दर्ज कर सकते हैं |



 


Leave a Comment