FIR स्टेटस छत्तीसगढ़ | FIR status cg

दूसरी बात यह की आपने जो FIR दर्ज करवाई है , क्या उसमे छेड़छाड़ किया गया है,क्या FIR आपके द्वारा दिए गए बयान के अनुसार दर्ज हुआ है , इन सभी शंकाओं को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग द्वारा citizen portal (नागरिक पोर्टल ) बनाया गया है, जिसमें जाकर आप दर्ज FIR का कॉपी देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।

Cg FIR Status online Download –दोस्तों नमस्कार,आज हम छत्तीसगढ़ police विभाग के द्वारा आम नागरिकों को दी गई सुविधा से जुड़ी जानकारी आपसे साझा करने जा रहे हैं , जिसके मदद से आप छत्तीसगढ़ के किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR का स्टेटस देख सकते हैं ,उसे डाउनलोड कर सकते हैं | जी हाँ ! दोस्तों आप घर बैठे ही किसी भी थाने का FIR की कॉपी मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। 


जैसा कि आप सभी जानते हैं और न्यूज़ चैनलों ,अख़बारों के माध्यम से हमें पता चलते ही रहता है , कि किस प्रकार लोग FIR की कॉपी प्राप्त करने के लिए या FIR दर्ज किया गया है या नहीं, जानने के लिए थाने का चक्कर लगाते रहते हैं। कभी कभी तो FIR दर्ज कर लिया जाता है , फिर भी लोग जानकारी के आभाव में आरोप लगाते रहते हैं, कि उनका रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया है।

नागरिक पोर्टल से FIR की ऑनलाइन कॉपी प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया बताएँ , उससे पहले FIR क्या होती है यह जान लेते हैं। इस आर्टिकल में बताए गए FIR की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद ही आप को  citizen portal में  जाना है , इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना  होगा ,ताकि FIR  की कॉपी प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो ।

आर्टिकल का नामFIR status cg
सुविधा का नामपुलिस FIR की स्थिति चेक करना
विभाग का नामछत्तीसगढ़ पुलिस विभाग |
लाभार्थीछत्तीसगढ़ के आम नागरिक |
लाभइस सुविधा के माध्यम कोई भी नागरिक किसी भी थाने में दर्ज FIR की स्टेटस चेक कर सकते हैं /देख सकते हैं
ऑफिसियल वेबसाइटcgpolice,gov.in


FIR क्या है –

FIR – FIRST INFORMATION REPORT जब किसी अपराध , सुरक्षा,सूचना या किसी समान का खोने या पाने के बारे में थाने में जो लिखित शिकायत किया जाता है उसे ही FIR कहते हैं। FIR को हिंदी में प्राथमिकी दर्ज करना कहा जाता है।यदि आप किसी घटना की लिखित शिकायत करने तत्काल थाना नहीं जा सकते तो फोन पर ही इसकी सूचना दे सकते हैं पर यह तब तक FIR नहीं माना जाएगा जब तक आप इस सूचना को बाद में लिखित रूप में दर्ज नहीं कराते हैं।

>>बिना पहचान बताए ही किसी भी घटना की सूचना police को कैसे दें छत्तीसगढ़। 

FIR की स्थिति चेक करने की आवश्यकता क्यों –

थाने में आपके के द्वारा दर्ज किये गए FIR की स्टेटस चेक करने की आवश्यकता इस लिए पड़ती है क्योंकि की इससे fir की डिटेल चेक कर सकते हैं ,इससे स्पष्ट हो जायेगा कि आपने किसी घटना की सूचना पुलिस को दी है।उसकी क्या स्थिति है , दूसरी बात यह कि कहीं आपके द्वारा दर्ज कराए गए FIR में किसी प्रकार से छेड़छाड़ न हो इस लिए भी FIR की स्थिति चेक करना आवश्यक होता है।

FIR की ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें –

STEP 1.- FIR की स्टेटस चेक करने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल या लेपटॉप के ब्राउज़र में टाइप करना होगा cgpolice,gov.in टाइप करने के बाद सर्च पर क्लिक देना है।अब छत्तीसगढ़ पुलिस का ऑफिसियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा ,आपको उस पर क्लिक करना है | दोस्तों हमने आप लोगों की सुविधा के लिए citizen portal का लिंक इस आर्टिकल अंत में उपलब्ध करा रहे हैं। आप चाहें तो पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद citizen portal में रिडायरेक्ट हो सकते हैं।

STEP 2.- अब छत्तीसगढ़ पुलिस के ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा । होम पेज में दिए गये इंटरफेस citizen service  पर क्लिक करना है | क्लिक करते ही छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिको को दिए गये ऑनलाइन सुविधाओं का लिस्ट दिखाई देगा ,जोकि इस प्रकार है –

Citizen Services
View FIR
View Case Status
Unidentified Dead Body Search
Missing Person Search
Missing Person Search with Unidentified Dead Body Matching
View Arrested Persons
Stolen/Lost v. Seized Vehicle
Stolen/Lost v. Seized Mobile

चूँकि आपको FIR का स्टेटस देखना है ,इस लिए दिए गये इंटरफेस में से View FIR के इंटरफेस पर क्लिक करना है |



 
STEP 3- View FIR पर क्लिक करते ही एक्सटर्नल वेबसाइट में रिडायरेक्ट करने हेतु पॉपअप स्क्रीन पर दिखाई देगा ,आपको OK पर क्लिक करना है |

>>मोबाइल फोन /सीम कार्ड चोरी /खो जाने की ऑनलाइन सूचना कैसे दर्ज कराएं …..छत्तीसगढ़।  

STEP 4- अब जो पेज ओपन होगा , उसमें संबंधित जिले के नाम चयन करना है , फिर उस जिले के अंतर्गत आने वाले थाने का चयन जहाँ की FIR की स्टेटस देखना चाहते है। अब उस तिथि date को सेलेक्ट करना है , जिस तिथि से आपको FIR की स्टेटस देखना है। इसके बाद उस तिथि को सेलेक्ट करना है , जहाँ तक की FIR स्टेटस आपको देखना है और अंत में SEACH पर क्लिक कर देना है।



 

STEP 5 –सर्च पर क्लिक करते ही इसके नीचे एक नया पेज खुलेगा । इस पेज में FIR का लिस्ट खुल जाएगा।अब आपको संबंधित कंप्लेंट के सीध में अंतिम कालम पर दिए PREVIEW या DOWNLOAD पर अपने आवश्यकता अनुसार क्लिक  करना है। 



 

इस प्रकार आप FIR की कॉपी देख सकते हैं या DOWNLOAD कर सकते हैं। 

>ऑनलाइन FIR की कॉपी प्राप्त करने/स्टेटस चेक करने यहाँ क्लिक करें 



दोस्तों आपको यह जानकारी आम नागरिकों के लिए उपयोगी लगा हो तो इसे शेयर जरूर करना और हाँ कमेंट के माध्यम से जरूर बताना की यह जानकारी आपको कैसा लगा , क्योंकि आप लोगों का कमेंट हमें नई नई जानकारी आप लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करती है। हमारे वेबसाइट में समय -समय पर छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों के लिए उपयोगी जानकारी साझा किया जाता है ,इस लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजित जरुर करते रहें |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-

QUE-ऑनलाइन FIR कैसे देखें छत्तीसगढ़?

ANS- छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिको के लिए ऑनलाइन FIR देखने की सुविधा दी गई है ,इसके लिए cgpolice.gov.in में जाकर देख सकते हैं या इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स के माध्यम से देख सकते हैं |

QUE-FIR का विस्तार क्या है?

ANS- FIRST INFORMATION REPORT

 QUE-एफ आई आर का स्टेटस कैसे चेक करें?

ANS-cgpolice.gov.in में जाकर देख सकते हैं या इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स के माध्यम से देख सकते हैं |

Leave a Comment