GPF statement Cg |gpf वार्षिक गणना

ekosh online gpf slip, gpf statement download,gpf account statement,gpf statement login

दोस्तों नमस्कार , आज हम आपको छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन जानकारी के क्रम में GPF/DPF/CPS चेक करने के आसान तरिके के बारे में बताने वाले हैं। साथियों आप इस सुविधा के माध्यम से सत्रवार अपना GPF/DPF/CPS की राशि आसानी से चेक कर सकतें हैं ,इसके साथ साथ आप सत्रवार सकल वेतन तथा भुगतान योग्य राशि भी चेक कर सकते हैं |

दोस्तों यदि आप शासकीय सेवक हैं तो आपको मिलने वाली GPF/DPF/CPS राशि के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए यदि नहीं है तो कोई बात नहीं। हम आपको GPF/DPF/CPS राशि चेक करने के ऑनलाइन तरिके के बारे में स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी दे रहे हैं साथ ही उस वेबसाइट का लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं , जिससे आप इस आर्टिकल में बताये गए STEP को फॉलो करके अपने एंड्रायड मोबाइल/लेपटॉप के मदद से अपना GPF/DPF/CPS राशि चेक कर पाएंगे, इसके अलावा सकल वेतन तथा पे योग्य राशि भी चेक कर सकेंगे |

gpf वार्षिक स्टेटमेंट –

जैसाकि हम आपको पहले ही बता चुके हैं इस आर्टिकल में आप अपना gpf का वार्षिक स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं | इसके लिए आपको केवल ekosh में लॉग इन करना है |

GPF/DPF/CPS है क्या

GPF अर्थात GENERAL PROVIDENT FUND ,DPF,CPS (NPS ) NATIONAL PENSON SYSTEM. सभी एक प्रकार का बचत स्किम ही है ,जो कि कर्मचारियों को उनके रिटायरमेन्ट के समय मिलता है। सरकार के नए प्रावधान के अनुसार आप चाहें तो इस कटौती को कभी भी बंद करा सकते हैं और राशि आहरित कर सकते हैं।  

GPF राशि कैसे चेक करें

STEP 1.सबसे पहले अपने एंड्रायड मोबाइल के क्रोम ब्राउजर को OPEN कर लेना है और उसमे ekosh online cg nic .in टाइप कर सर्च कर देना है। दोस्तों जैसा कि मै पहले ही बता चूका हूँ आपको ekosh सर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी हम इस आर्टिकल के अंत में ekosh cg का लिंक उपलब्ध करा रहे है आप लिंक के मदद से सीधे लॉगिन हो सकते हैं।

STEP 2.अब नीचे स्क्रीनशॉट के द्वारा दिखाए गए अनुसार ekosh cg के वेबसाइट का home पेज खुल जायेगा | home में बायीं ओर online system  के अंतर्गत e-bill ,e-budget, e-challan , karmik sampada , e-payroll , pension आदि का विकल्प दिखाई देगा ,  प्रदर्शित सूचि में से epayroll या employee corner  पर क्लिक करना है। 

STEP 3.जैसे ही आप epayroll पर क्लिक करते हैं ,क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में भी आप useful links के अंतर्गत अलग -अलग तरिके से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे – ekosh online ,e karmachari, DDO wiseemployee detail , treasury login, employee corner ,आदि |  GPF/DPF/CPS की राशि चेक करने के लिए आपको employee corner पर क्लिक करना है।

STEP 4.अब पुनः एक नया पेज OPEN हो जायेगा ,जोकि EMPLOYEE LOGIN का पेज होगा। आपको अपना employee code और password दर्ज करना होगा। employee code और password आपको पता ही होगा  .हो  सकता है password में समस्या हो ,यदि आप password भूल गए हैं तो कोई बात नहीं चलिए हम password का तरीका भी बताते हैं।

password में अपने employee code के साथअपने date of birth (जन्मतिथि ) को दर्ज करना है। ध्यान रखें जन्मतिथि दर्ज करते समय स्पेस नहीं देना है। पिछले कुछ दिनों से जन्मतिथि और कर्मचारी कोड से लॉग इन नहीं हो पा रहा है ऐसे में आप पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं | पासवर्ड रिसेट करने का तरीका वेतन स्लिप निकालने के तरीके वाले पोस्ट में बता चुके हैं | 



STEP 5. अब ekosh में लॉग इन के बाद आपका सभी detail प्रदर्शित होने लगेगा ,जिसमे employee detail report ,pay slip तथा GPF/DPF/CPS schedule लिखा तिन प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा ,आपको बैगनी रंग वाले GPF/DPF/CPS schedule पर क्लिक करना है |

STEP 6. GPF/DPF/CPS schedule पर क्लिक करते ही एक न्यू पेज ओपन हो जायेगा ,इस पेज में आपको वित्तीय वर्ष का चयन करना है | वित्तीय वर्ष में 2022-23 चयन कर get report पर क्लिक करना है | यदि get report पर क्लिक करने से GPF समरी ओपन नहीं होता है तो इसके बाद click here to download पर क्लिक करना है |




इस तरह चयन किये गये वित्तीय वर्ष का  GPF/DPF/CPS राशि का विवरण आपके मोबाइल /लैपटॉप स्क्रीन पर खुल जाएगा। इस प्रकार सत्रवार GPF/DPF/CPS की कुल जमा राशि चेक कर सकते हैं। इस summary में GPF/DPF/CPS की जमा राशि के साथ -साथ सम्बन्धित सत्र का माहवार सकल वेतन तथा पे योग्य राशि भी चेक कर सकते हैं  ,परन्तु इसमें मेडिकल ,हाउस रेंट ,डी ए ,जी आई एस की जानकारी नहीं मिल पायेगी |

GPF की राशि चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

CPS की राशि चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

संबंधित अन्य लिंक 

>> छत्तीसगढ़ वेतन पर्ची प्राप्त करें आसानी से। 
>>डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करें आसानी से। 
>>रोजगार पंजीयन ऑनलाइन छत्तीसगढ़। 
 >>पिनकोड पता करें किसी भी डाकघर का। 

दोस्तों ,इस आर्टिकल में GPF/DPF/CPS राशि चेक करने के साथ -साथ सकल वेतन और पे योग्य राशि पता करने के तरीके बताया गया है ,उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा ,क्योंकि आयकर गणना पत्र भरने में इससे आपको काफी मदद मिलेगी | यह  जानकारी कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें जरूर बताएँ। दोस्तों इस जानकारी को हमारे छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी भाइयों ,बहनों को जरूर शेयर करें। धन्यवाद



Leave a Comment