cg ration all information | राशन से जुड़ी सभी जानकारी चेक करें

यदि आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और शासकीय उचित मूल्य की दूकान संचालन कर्ता राशन नहीं होने की बात करता है या आपके आस-पास कितने शासकीय उचित मूल्य की दूकान है ,आपको कितनी मात्रा में चावल प्राप्त हुआ है ये सारी जानकारी आप मिनटों में ही अपने एंड्रायड मोबाइल से प्राप्त कर सकते हैं।


इस जानकारी के आधार पर राशन दूकान वाला राशन सामग्री देने से मना करता है या नहीं होने की बात करता है तो, आप जिला खाद्य निरीक्षक को शिकायत कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली पुरे देश में सबसे बेहतर माना जाता है ,छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली अपने पारदर्शिता और व्यवस्थित कार्य प्रणाली के नाम से जाना जाता है ,यही कारण है कि दूसरे राज्य  छत्तीसगढ़ PDS सिस्टम को अपने यहां लागू करना चाहती है,कई राज्यों में लागू भी किया जा चुका है।

दोस्तों आज हम आपको छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की एक और नागरिक सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं ,जिसे आम नागरिकों के लिए तैयार किया गया है ,यदि आप राशनकार्डधारी हैं और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आपको राशन सामग्री प्राप्त होती है तो, आपको राशन दूकान से संबंधित सारी बातें जानने का अधिकार है ,जैसे आपके आसपास कौन -कौन से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान है ,राशन दूकान में कौन -कौन से राशन सामग्री आया है ,राशन दूकान से आपको कितना राशन दिया गया है,आदि।

इसके अलावा आपके शहर में कितने अन्नपूर्णा दालभात केंद्र संचालित है ,और कहाँ पर संचालित किया जा रहा है ,इसके संचालन कर्ता कौन है, आदि।

आपके इन सारे सवालों का जवाब आपको एक ही क्लिक में मिल जाएगा ,बस आपको नीचे बताये गए जानकारी तथा प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप पूरा करते  जाना है ,हम पूरी प्रक्रिया के बारे में आपको बताना शुरू करें उससे पहले यह जान लेते हैं कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली आखिर है क्या ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है :-

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS ) अर्थात भारतीय खाद्य सरक्षा  प्रणाली। भारत सरकार द्वारा स्थापित एक ऐसी व्यवस्था है जो राज्य सरकारों की मदद से गरीब लोगों के लिए सब्सिडी दर पर खाद्य तथा गैर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के अंतर्गत पुरे देश में राशन दुकानों का जाल फैला है ,जिसे शासकीय उचित मूल्य की दूकान कहा जाता है।

1 जून 1997 को देश में इस योजना का शुरुआत हुआ था ,उस समय चावल ,दाल ,गेहूँ ,मिटटी का तेल गरीब लोगों को सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराया जाता था तब से इस योजना के अंतर्गत लोगों को खाद्य सामग्री सब्सिडी दर पर प्रति माह उपलब्ध कराया जाता रहा है।

राशन दूकान और राशन सामग्री से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आपको क्या क्या पता होना चाहिए :-

1.शासकीय उचित मूल्य दूकान का क्रमांक 

2.राशनकार्ड का नंबर।

राशन सामग्री और राशन दूकान संबंधी पूरी जानकारी कैसे पता करें :-

राशन दूकान में कौन -कौन से खाद्य सामग्री आया है ,राशन दूकान से आपको कितनी मात्रा में खाद्य सामग्री मिला है ,आपके आस पास कितने राशन दूकान है ,आपके शहर या आस पास कितने अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र है , इन सब की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप आप लोगों से शेयर करते हैं |

STEP 1- सबसे पहले आपको अपने एंड्रायड मोबाईल के play store को open करना होगा ,उसके बाद cg khadya -janbhagidari app   टाइप कर सर्च करना होगा। जैसे ही आप cg khadya -janbhagidari app सर्च करेंगे नीचे कुछ apps दिखाई देगा। आपको  को स्क्रीनशॉट द्वारा हाइलाइट किये गए app को इंस्टाल कर लेना है।

 

STEP 2.- अब इस app को open कर लेना है। open करते ही कुछ समय तक प्रोसेसिंग के पश्चात सर्वेक्षण का पेज खुलेगा। आप चाहें तो सर्वेक्षण का जवाब दे सकते हैं ,यदि आप सर्वेक्षण में भाग नहीं लेना चाहते तो इस पेज के नीचे वाले भाग में दिए छोड़ें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

 

STEP 3.इसके बाद जो पेज खुलेगा ,उसमें सात प्रकार का लोगो दिखाई देगा , यदि आप अन्नपूर्णा दालभात केंद्र के बारे में जानना चाहते हैं तो दालभात केंद्र वाले लोगो पर क्लिक करना है।चूँकि आपको सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में जानना है इस लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली  वाले लोगो पर  क्लिक करना है।इस APP के माध्यम से आप विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

STEP 4. अब पुनः एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में आप जो भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं , राशन  दूकान ,राशन दुकाम में उपलब्ध सामग्रियों की जानकारी ,दुकान द्वारा वितरित सामग्री की जानकारी ,आपके द्वारा उठाव की गई राशन सामग्री आदि। आपको संबंधित लोगो को क्लिक करना है।

मान लीजिये आप राशन दूकान में उपलब्ध सामग्री के बारे में जानना कहते हैं तो आपक राशन दूकान में उपलब्ध सामग्रियों की जानकारी वाले लोगो पर क्लिक करना है।

 

 

STEP 5.क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा ,इस पेज में संबंधित राशन दूकान क्रमांक के ऑप्शन का चयन कर देखें पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार आपको राशन सामग्री की पूरी जानकारी मिल जायेगी। राशन दूकान वाला राशन सामग्री देने से मना करता है या नहीं होने की बात करता है तो, आप जिला खाद्य निरीक्षक को शिकायत कर सकते हैं।

दोस्तों यदि आप राशन कार्डधारी हैं तो आपको इस सुविधा के बारे जानकारी जरूर होना चाहिए ,यह जानकारी आपको कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें जरूर बताएं , इस जानकारी को छत्तीसगढ़ हर एक राशन कार्ड धारी के पास पहुंचाना आपकी जिम्मेदारी है। जय छत्तीसगढ़  

Leave a Comment