court case status cg | case status of high court bilaspur cg | छत्तीसगढ़ कोर्ट केस स्टेटस

‘न्यायालय ‘ शब्द सुनते ही हमारे मन में एक विश्वास पैदा हो जाता है ,कि हमारे हितों की रक्षा के लिए कोई तो विश्वसनीय संस्था है।दूसरी बात यह कि हर कोई न्यायालयीन प्रक्रिया से बचना चाहते हैं ,क्योंकि हमारे देश में न्यायालयीन प्रक्रिया बहुत ही खर्चीली है, फिर भी लोगों को किसी न किसी कारण से न्यायालय के शरण में जाना ही पड़ता है। देश की जनसंख्या भी न्यायालयीन प्रक्रिया को प्रभावित करती है ,क्योंकि जनसंख्या अधिक होने से न्यायालयों में मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

न्यायालय में कौन – कौन से केस की सुनवाई आज होनी है ? कौन से मामले में कोर्ट का निर्णय आ गया ? कौन -कौन सा केस अभी पेंडिंग में है ,किसी केस के लिए न्यायालय में सुनवाई का डेट कब है ? इन सारी बातों को जानने के लिए पहले या तो अपने अधिवक्ता से पूछना पड़ता था या तो कोर्ट जाना पड़ता था ,परन्तु वर्तमान में उक्त जानकारी के लिए अब आपको कोर्ट जाने या अपने एडवोकेट से पूछने की आवश्यकता नहीं है। 

हम आपको राष्ट्रिय सरकारी सेवाएं पोर्टल के द्वारा आम लोगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराये गए उस ऑनलाइन  सुविधा के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं ,जिससे आप उक्त सवालों का जवाब घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं। जी हाँ ,हम बात कर रहे हैं ecourt सर्विस  की।  ecourt सर्विस की मदद से आप किसी मामले की न्यायालय में सुनवाई डेट ,केस की स्थिति पेंडिंग या निर्णय ,आदि कैसे देख सकते हैं ?की पूरी जानकारी आप लोगों से शेयर करने जा रहे हैं.

किसी भी देश को सुव्यवस्थित तरिके से चलाने व विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए वहां के न्यायपालिका ,कार्यपालिका और व्यवस्थापिका में आपसी सामंजस्य और पारदर्शिता का होना बहुत जरूरी है।  भारत एक विकासशील व विशाल जनसंख्या वाला देश है। देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में पारदर्शिता बहुत जरूरी है।

शासन के द्वारा लोगों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन सुविधा प्रदान किया गया है ,जैसे -राशन कार्ड ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,वृद्धावस्था पेंशन योजना ,छात्रवृत्ति ,श्रमकार्ड और न जाने क्या क्या। वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को ऑनलाइन सुवधाएं मुहैया कराया जा रहा है ,परन्तु आज हम उस ऑनलाइन सुविधा के बारे में बात करने जा रहे हैं ,जिसका नाम सुनते ही लोगों के अंदर एक अलग सा विशवास जग उठता है ,जी हाँ हम न्यायपालिका के द्वारा आम नागरिकों के सुविधा के लिए शुरू किये गए ecourt सर्विस  के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ई -कोर्ट क्या है – 

ई -कोर्ट परियोजना नागरिकों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया की जानकारी तत्काल और चरणबद्ध तरिके से उपलब्ध करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इससे न्यायिक प्रक्रिया को नागरिकों के लिए सस्ती ,सुलभ ,किफायती और नागरिकों के लिए पारदर्शी बनाने में मदद मिलती है। 

इस सुविधा के मदद से देश के किसी भी जिला कोर्ट की वाद -प्रतिवाद की जानकारी कई विकल्पों -एफआईआर ,पार्टी का नाम ,वकील का नाम के आधार पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वैसे तो यह सुविधा पुरे देश के लिए है परन्तु इस आर्टिकल में छत्तीसगढ़ राज्य को केंद्र में रखकर जानकारी दिया जा रहा है। आप चाहे किसी भी राज्य से हों निम्न प्रक्रिया का पालन करते हुए ecourt से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ई-कोर्ट से केस स्टेटस प्राप्त करने के तरिके –

आप ई-न्यायालय के मदद से दो तरिके से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं….

1.e-court website

2 .e-court mobile app

हम आपको e-court website के मदद से केस की जानकारी प्राप्त करने के तरिके के बारे में बताने जा रहे हैं। e-court mobile app के मदद से भी आप समान स्टेप का पालन करते हुए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं  e-court सर्विस की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप। e-court सर्विस के माध्यम से केस स्टेटस की जानकारी हेतु आपको कुछ आवश्यक जानकारी का होना जरूरी है तो चलिए उसे पहले जान लेते हैं। 

ई -कोर्ट के माध्यम से केस स्टेटस हेतु आवश्यक जानकारी –

1.केस नंबर 

या 

2.FIR नंबर 

या 

3.पार्टी का नाम 

या 

4.एडवोकेट का नाम 

या

5.केस कोड 

या

6. धारा (ACT) 

या 

7.केस का प्रकार 

उक्त  में से किसी एक की जानकारी होने पर आप केस स्टेटस देख सकते हैं ,e-court की  पूरी सुविधा नागरिक केंद्रित है। 

ई-कोर्ट से केस स्टेटस कैसे पता करें –

ई-कोर्ट से केस स्टेटस प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। उक्त जानकारी में से किसी भी आधार पर केस की सुनवाई की तिथि ,पेंडिंग /निर्णय आदि की प्राप्त की जा सकती है।

STEP 1. ई-कोर्ट केस स्टेटस हेतु सबसे पहले आपको अपने एंड्रायड मोबाईल /लेपटॉप के क्रोम ब्राउजर को OPEN करना होगा तथा सर्च बॉक्स में  e-courts.gov.in टाइप कर सर्च कर देना है ,जैसे ही आप सर्च पर क्लिक  करेंगे e-courts.gov.in का ओफिसिअल वेबसाइट जो सबसे ऊपर प्रदर्शित होगा ,उस पर क्लिक करना होगा।

हमने आपके सुविधा के लिए e-courts का लिंक निचे उपलब्ध करा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया को समझ लेने के पश्चात आप इस लिंक के द्वारा सीधे e-court में  लॉगिन हो सकेंगे।

निचे दिए लिंक को क्लिक करते ही एक पेज open होगा ,जैसा कि निचे स्क्रीनशॉट के द्वारा दिखाया गया है। इस पेज में आप district court /high court /supreme court जिसका भी केस स्टेटस देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करना होगा।मान लीजिये आप हाई कोर्ट बिलासपुर का केस स्टेटस देखना चाहते हैं ,तो high court पर क्लिक करना होगा,यदि आप अपने जिले के district court का केस स्टेटस ऑनलाइन देखना है। तो  district court पर क्लिक करना होगा।

अन्य सभी प्रक्रिया समान है आप इस district court के प्रक्रिया को समझकर बिलासपुर हाई कोर्ट का केस स्टेटस देख सकते हैं।

STEP 2.district court पर क्लिक करते ही एक नया पेज open होगा। इस पेज में भारत का मानचित्र दिया होगा। मानचित्र के ऊपर बायीं ओर जैसा कि तीर के निशान द्वारा दिखाया गया है।इस स्थान पर आपको अपने राज्य का सेकेल्ट करना होगा उसके बाद पुनः जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा।

 

STEP 3.अब पुनः एक नया पेज OPEN हो जाएगा। इस पेज में  CASE STATUS पर क्लिक करना होगा ,जिससे उसके अंदर कुछ विकल्प OPEN हो जाएगा ,जैसा कि पिले रंग से हाइलाइट कर दिखाया गया है।आप किस आधार पर केस स्टेटस देखना चाहते हैं -केस नंबर ,FIR नंबर , एडवोकेट आदि में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा। हमने अधिवक्ता (ADVOCATE ) के आधार पर केस स्टेटस देखने के तरिके को सेलेक्ट किये हैं ,इससे कोई फर्क महि पड़ेगा। सभी की प्रक्रिया एक समान है।


STEP 4.इस स्टेप में जो पेज OPEN होगा ,उसमे आपको court complex (कोर्ट का नाम ) सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद  advocate का नाम सेकेक्ट करना होगा उसके पश्चात केस के प्रकार को सेलेक्ट करना होगा ,केस पेंडिंग /डिस्पोस्ड /दोनों। किसी एक पर टिक करने के पश्चत कैप्चाकोड भरना होगा जैसा कि 5 नंबर पर दिखाया गया है। अंत में GO पर क्लिक कर देना है।


STEP 5.अब संबंधित एडवोकेट के अंतर्गत आनेवाले सारे केस का लिस्ट OPEN हो जाएगा। आपको इस लिस्ट में से अपने केस को चयन कर अंतिम कालम में दिए VIEW पर क्लिक करना होगा।


STEP 6.VIEW पर क्लिक करते ही आपका केस स्टेटस OPEN हो जाएगा। इस प्रकार आप अपने केस की पूरी डिटेल देख सकेंगे। आगामी सुनवाई तिथि ,कब केस फ़ाइल हुआ था ,कौन से ACT ,क्या निर्णय आया आदि आदि।

 

➧ई-कोर्ट सर्विस से केस स्टेटस देखने के लिए यहां क्लिक करें 

यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले हैं। चाहे कृषक हो या नौकरी पेशा वाला हो सभी को इस सुविधा के बारे में जानकारी जानकारी जरूर होना चाहिए।

अन्य संबंधित लिंक

किसी भी थाने की FIR की कॉपी प्राप्त करें छत्तीसगढ़ 

मोबाइल चोरी की सुचना घर बैठे ही दें छत्तीसगढ़ 
बिना पहचान बताये ही किसी भी घटना की सूचना पुलिस को दें छत्तीसगढ़ 
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे ही अप्लाई करें छत्तीसगढ़ 
डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करें मिनटों में छत्तीसगढ़ 


दोस्तों आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे दिए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें जरूर बताएं। इस जानकारी को छत्तीसगढ़ के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाना आपकी जिम्मेदारी है ,क्योंकि ई-कोर्ट सर्विस की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को पड़ सकता है। 

Leave a Comment