FIR ki copy cg | cg FIR reports

छत्तीसगढ़ के लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उन्हें छोटी -छोटी जानकारी के लिए विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। प्रायः देखा गया है कि छत्तीसगढ़ के लोगों को विभिन्न योजनाओ /कार्यालयों द्वारा प्रदान किये गए ऑनलाइन सुविधा की जानकारी ही नहीं होती है ,यही कारण है कि यहां के भोले -भाले लोग ठगे जाते हैं। 

hamargaon.com द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन सुविधा का लाभ कैसे लिया जा सकता है की पूरी जानकारी मुहैया कराया जाता रहा है ,इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदान किये गए ऑनलाइन सुविधा -गिरफ्तार व्यक्ति  का नाम ,अपराध ,धारा गिरफ्तार तिथि आप कैसे पता कर सकते हैं? की जानकारी दिया जा रहा है।


भारत एक विशाल देश है तथा यहां की जनसंख्या किसी भी देश के मुकाबले बहुत अधिक है ,यही कारण है कि यहां प्रतिदिन किसी न किसी प्रकार की आपराधिक घटनाएं घटते ही रहती है।  कभी -कभी गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ,किस धारा के तहत मामला दर्ज है ,किस अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी की गई है ,कब गिरफ्तारी हुई है ,आदि के बारे में जानने की आवश्यता पड़ती है।

इस आर्टिकल में आप छत्तीसगढ़ के किसी भी थाने में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ,लगाए गए धारा ,गिरफ्तारी तिथि के बारे में जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं ? के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए ऐसी सुविधा प्रदान किया गया है ,जिसके माध्यम से आप छत्तीसगढ़ के किसी भी थाने में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ,किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है ,किस अधिकारी के द्वारा गिरफ्तार किया गया ,कब गिरफ्तारी हुई है ,आदि के बारे में घर बैठे ही मिनटों में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

👉किसी भी थाने की दर्ज FIR की कॉपी प्राप्त कैसे करें ,पूरी जानकारी। 

दोस्तों यदि आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं तो आपको इस सुविधा के बारे में जरूर जानकारी होना चाहिए ,यदि नहीं है तो भी कोई बात नहीं इस आर्टिकल में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति के संबंध में दर्ज जानकारी को पता करने के तरिके के बारे बताया गया है आप पूरी प्रक्रिया को समझ लेने के पश्चात उक्त संबंध में जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस जानकारी का शुरुआत होती है FIR से इस लिए सबसे पहले यह जानना जरुरी होगा कि FIR क्या होती है ?

FIR क्या है –

FIR -first information report अर्थात प्राथमिकी। FIR पुलिस द्वारा किसी अपराध के संबंध में प्रारम्भिक सूचना के आधार पर दर्ज किया गया लिखित दस्तावेज होता है। जब कोई भी व्यक्ति किसी अपराध के संबंध में पुलिस को सुचना देती है तो उस सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उस व्यक्ति के बताये अनुसार उक्त सूचना को लिखित रूप में दस्तावेजीकरण करता है ,इसे ही FIR या प्राथमिकी कहा जाता है।

👉कोर्ट में केस की स्थिति ,सुनवाई तिथि पता कैसे पता करें ,पूरी जानकारी। 

गिरफ्तारी संबंधी विवरण जानने की आवश्यकता क्यों –

1.किसी भी व्यक्ति के गिरफ्तारी के कारणों का पता लगाया जा सकता है।
2.धारा के आधार पर अपराध के गंभीरता को समझा जा सकता है।
3 गिरफ्तारी  तिथि के आधार पर जमानत के लिए अर्जी दिया जा सकता है।
4. नाम के आधार पर गिरफ्तार व्यक्ति के थाना लोकेशन पता किया  है।
5.कोर्ट में गिरफ्तारी संबंधी विवरण को प्रस्तुत करना होता है।

👉मोबाईल चोरी की सूचना घर बैठे ही पुलिस को कैसे दें ,पूरी जानकारी।  

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम , अपराध का नाम तथा गिरफ्तारी धारा कैसे पता करें –

STEP 1. सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाईल के क्रोम ब्राउजर को OPEN करना होगा।OPEN करने के बाद ब्राउजर के सर्च बॉक्स में cg police टाइप कर सर्च करना होगा। जैसे ही आप cg police लिखकर सर्च करेंगे नीचे स्क्रीनशॉट के द्वारा दिखाए गए अनुसार सबसे ऊपर में cg police का ऑफिसियल वेबसाइट open हो जाएगा,जिस पर क्लिक कर देना है।

👉पहचान बताये बिना ही किसी अपराध  की सूचना पुलिस कैसे दें ,पूरी जानकारी। 

दोस्तों आपके सुविधा के लिए इस आर्टिकल के अंत में  cg police के ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। आप पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद नीचे दिए लिंक के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस के वेबसाइट में जा सकते हैं।
 
STEP 2.cg police  पर क्लिक करते ही वेबसाइट का home पेज open हो जायेगा। इस स्टेप में आपको ऊपर में नीले रंग के पट्टी पर लिखे citizen services पर क्लिक करना होगा। आप स्क्रीनशॉट के मदद से समझ सकते हैं।


 

STEP 3.अब एक नया पेज open हो जायेगा,इस पेज में आपको दिए गए नागरिक सुविधा में से view arrested persons पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एक पॉपअप स्क्रीन पर ओपन होः उसे ok कर देना है।
 



STEP 4.इस स्टेप में जो पेज open हुआ रहेगा ,उसमे जिला,पुलिस स्टेशन ,तिथि सीमा से ,तिथि सीमा तक का चयन करना होगा , नाम पता होने पर नाम भी लिखा जा सकता है ,नाम पता नहीं पर उसे खाली छोड़ सकते हैं। सभी जानकारी भर लेने के पश्चात अंत में SEARCH पर क्लिक करना होगा।



 
STEP 5. इस प्रकार चयन किये गए थाने में आपके द्वारा चयनित तिथि के मध्य गिरफ्तार व्यक्ति की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। आप गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ,अपराध का नाम, लगने वाले धारा (ACT ) ,कब गिरफ्तारी हुई आदि का विवरण देख सकते हैं।
 


👉छत्तीसगढ़ पुलिस के वेबसाइट में जाने के लिए यहां क्लिक करें 👈

  
दोस्तों आपको यह जानकरी कैसा लगा कमेंट के माध्यम से हमें जरूर अवगत करना। इस जानकारी को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना आपकी जिम्मेदारी है। प्रदेश के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन सुविधा किसी के लिए सहीं वक्त पर मददगार साबित हो सकता है।    

Leave a Comment