छात्रवृत्ति 2022-23 हेतु format -B डाउनलोड ,अपलोड ,MB कम करने की पूरी जानकारी

cg school scholarship format b,cg school scholarship format a,cg scholarship format b pdf download ,cg scholarship form b,cg scholarship form pdf,cg scholarship form
प्रिय पाठकों नमस्कार , शालाओं में छात्रवृत्ति 2022-23 की ऑनलाइन एंट्री का कार्य प्रारम्भ हो चूका है |छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु आदेश भी जरी हो चूका है | आज हम आपको format -B डाउनलोड ,रिसाइज ,अपलोड से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं | छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री कैसे करना है ,इस सम्बन्ध में हम पहले ही आप लोगों से जानकारी साझा कर चुके हैं |
यदि आप अपने शाला के छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री करना चाहते हैं तो आपको छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री सम्बन्धी उक्त जानकारी को जरुर पढ़ना चाहिए ,आप लोगों के लिए सम्बन्धित पोस्ट का लिंक इस आर्टिकल के अंत में उपलब्ध करा रहे हैं |
छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री करना बहुत ही आसान है ,यदि कहीं कोई समस्या हो सकती है तो वह है format -B डाउनलोड कर अपलोड करने में ,क्योंकि format -B को अपलोड करने के लिए स्कैन किये गये फाइल का साइज 100 KB से अधिक नही होना चाहिए |
यदि आप इस आर्टिकल में बताये गये सभी बातों को ध्यान से पढ़ते हैं तो आसानी से format -B को डाउनलोड तथा अपलोड कर पाएंगे ,इसके बाद भी छात्रवृत्ति सम्बन्धी कोई परेशानी होती है तो नीचे दिए गये कमेन्ट सेक्शन में अपनी समस्या लिखकर हमें भेज सकते हैं ,तो चलिए साथियों बिना देर किये format -B डाउनलोड ,MB रिसाइज ,तथा अपलोड के बारे में जान लेते हैं |
 format -B डाउनलोड कैसे करें –
स्टेप 1. सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड mobile /laptop के ब्राउजर को open करना है ,तथा उसके सर्चबार में scholarship cg टाइप कर सर्च करना है ,जिससे छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल स्क्रीन पर खुल जायेगा ,चूँकि आपको स्कूली छात्रवृत्ति की एंट्री करनी है ,इस लिए छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल पर क्लिक करना है |

स्टेप 2. अब chhattisgarh छात्रवृत्ति पोर्टल का यूजर लॉग इन का पेज खुल जाएगा ,पेज open होते ही यूजर लॉगइन का इंटरफेस दिखाई देगा ,परन्तु आपको लॉग इन नही होना है , हेडर में दिए home के इंटरफेस पर क्लिक करना है |  
स्टेप 3. इस प्रकार छात्रवृत्ति पोर्टल का home पेज खुल जायेगा ,home पेज में नीचे की ओर प्रपत्र -(अ) और प्रपत्र -(ब ) का आप्शन दिखाई देगा | प्रपत्र -(ब ) पर क्लिक करते ही format -B का pdf डाउनलोड हो जाएगा ,आप उसे प्रिंट करा लेंगे |


format -B को प्रिंट करने के बाद छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थियों की संख्या जातिवार दर्ज कर लेना है ,यहाँ आपको non hostler वाले कालम में भी छात्रवृत्ति हेतु लाभान्वित बच्चों की संख्या तथा unclean ऑक्यूपेशन वाले कालम में अस्च्छ्धंधा वाले बच्चों की संख्या भी दर्ज करना है |format -B में सभी आवश्यक जानकारी को फिल करना है |



format -B का mb कम कैसे करें (रिसाइज़) 

सबसे पहले format -B को mobile कैमरे या sc स्केनर के मदद से स्केन कर लेना है ,जिससे format -B आपके mobile गैलरी में सेव हो जायेगा | अब आपको अपने mobile के play store में जाकर qreduce lite app डाउनलोड करना है |app डाउनलोड हो जाने के बाद app को open करना है जिससे choose photo का आप्शन दिखाई देगा |
choose photo पर क्लिक करते ही आपका mobile का गैलरी खुल जायेगा , अब गैलरी से format -B को सेलेक्ट कर लेना है तथा आप format -B को जितने kb में बदलना चाहते हैं , उतना KB दर्ज कर START पर क्लिक कर देना है |
इस प्रकार format -B दर्ज किये गये KB में बदल जायेगा तथा पुनः गैलरी में सेव हो जायेगा | अब app से बाहर आ जाना है |

format -B छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड कैसे करें –
स्टेप 1सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड mobile /laptop के ब्राउजर को open करना है ,तथा उसके सर्चबार में scholarship cg टाइप कर सर्च करना है ,जिससे छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल स्क्रीन पर खुल जायेगा |chhattisgarh छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपने शाला का आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन होना है |

स्टेप 2 . अब पंजीयन 2020-21 के अंतर्गत सारांश प्रतिवेदन format -B अपलोड करें पर क्लिक करना है ,जिससे format -B अपलोड करने का पेज खुल जायेगा ,अब आपको choose file पर क्लिक करना है ,जिससे गैलरी में सेव सभी फाइल स्क्रीन पर शो होने लगेगा |रिसाइज़ किये गये format -B को choose कर लेना है तथा अंत में सारांश प्रतिवेदन अपलोड करें के इंटरफेस पर क्लिक कर देना है |

इस प्रकार format -B अपलोड हो जायेगा , इसके बाद अपलोडेड फाइल को देखने का आप्शन ठीक इसके नीचे भाग में शो होने लगेगा ,आप उस पर क्लिक कर अपलोड किये गये format -B को देख भी सकते हैं यदि धोखे से कोई और फाइल सेलेक्ट हो गया या format -B स्पष्ट दिखाई नही दे रहा है तो पुनः choose file पर क्लिक कर साफ प्रिंट वाला format -B अपलोड कर सकते हैं |

अन्य उपयोगी जानकारी –

दोस्तों ,छात्रवृत्ति कि ऑनलाइन एंट्री की पूरी जानकारी हम आप लोगों से पहले ही साझा कर चुके हैं ,इस लिए आर्टिकल में हम आपको स्पेशली format -B से जुड़ी जानकारी बताएं हैं ,क्योंकि कुछ पाठकों द्वारा format -B रिसाइज़ तथा अपलोड /डाउनलोड से जुड़ी जानकारी चाहा गया था |
 इस जानकारी को शेयर जरुर करें ,हम फिर से एक नई जानकारी के उपस्थित होंगे तब तक आप हमारे वेबसाइट hamargaon.com में मौजूद अन्य उपयोगी जानकारी को जरुर पढ़ें | धन्यवाद 

2 thoughts on “छात्रवृत्ति 2022-23 हेतु format -B डाउनलोड ,अपलोड ,MB कम करने की पूरी जानकारी”

Leave a Comment