cg scholarship 2022 -23 : क्या आप धोखे से पात्र विद्यार्थी का डेटा निरस्त कर चुके हैं…..क्या कोई विद्यार्थी RTE के तहत सीधे कक्षा 4 ,5 या 7 ,8 प्रवेश लिया है ……… दोनों ही समस्या का समाधान यहाँ देखें

प्रिय पाठकों नमस्कार ,आज का यह आर्टिकल छात्रवृत्ति 2022-23 की ऑनलाइन एंट्री के दौरान हो रही एक महत्वपूर्ण समस्या से सम्बन्धित है | छात्रवृत्ति ऑनलाइन एंट्री के दौरान कुछ शिक्षकों द्वारा धोखे से पात्र विद्यार्थी के डाटा को निरस्त कर दिया गया है | पंजीयन होने बाद यदि धोखे से किसी विद्यार्थी का डाटा निरस्त हो गया तो उसे नया विद्यार्थी के रूप में पुनः नही जोड़ा जा सकता |

किसी भी विद्यार्थी का डाटा निरस्त हो जाने के बाद नया विद्यार्थी के रूप में पंजीयन करने पर विद्यार्थी का आधार नम्बर पहले से दर्ज होने का नोटिफिकेशन स्क्रीन पर शो होने लगता है तथा विद्यार्थी का जानकारी सेव नही होता है | इस तरह की समस्या बहुत कम ही सुनने को मिलता है ,परन्तु यदि धोखे से विद्यार्थी का पंजीयन निरस्त हो गया तो विद्यार्थी को छात्रवृत्ति नही मिल पायेगा |

छात्रवृत्ति पोर्टल 2022-23 में जिस तरह सेटिंग किया गया है , उसके आधार पर केवल कक्षा 1 ,3 और 6 के विद्यार्थी का नवीन पंजीयन किया जा सकता है ,ऐसे में यदि कोई विद्यार्थी बीच के कक्षा जैसे -4,5, या 7,8 में सीधे भर्ती लेता है तो उसका छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन कैसे होगा ,क्योंकि पोर्टल में बीच के कक्षा का आप्शन ही नही दिया गया है |

यदि पोर्टल में बीच के कक्षा का ऑप्शन चाहते हैं तो इसके लिए राज्य स्तर से अनुमति लेना पड़ेगा,इसके लिए आपको सम्बन्धित विद्यार्थी के सूची के साथ आवेदन करना होगा,आवेदन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय फिर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से dpi कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा ,तब जाकर बीच की कक्षा का ऑप्शन सम्बन्धित विद्यालय के छात्रवृत्ति पोर्टल पर खोला जाएगा।

ध्यान रखना होगा ,पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न हो-

छात्रवृत्ति प्रभारी को छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री करते समय ध्यान रखना होगा कि किसी भी स्थिति में पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित नही होना चाहिए। राज्य कार्यालय से जारी आदेश में भी कहा गया है कि किसी भी स्थिति में छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न हो।

इस लिए छात्रवृत्ति प्रभारी को छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री के समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा ,फिर भी यदि धोखे से किसी विद्यार्थी का डेटा निरस्त हो गया है तो घबराने की बात नही है ,डेटा पुनः रिस्टोर हो जाएगा।

 कहाँ से हुआ पात्र विद्यार्थी का डेटा निरस्त-

पंजीयन 2022-23 के अंतर्गत विद्यार्थी का फॉरमेट A संशोधित करें/निरस्त करें के इंटरफेस में कक्षा प्रमोशन प्राप्त विद्यार्थियों का डेटा निरस्त करते समय धोखे से किसी पात्र विद्यार्थी का डेटा निरस्त हो गया होगा।

यह डेटा तब तक आपके लॉगिन में रहता है ,जब तक विद्यार्थी के अध्ययनरत शाला द्वारा छात्रवृत्ति के लिए अपने शाला में नही जोड़ा जाता। अतः धोखे से निरस्त किये हुए विद्यार्थी का डेटा आपके छात्रवृत्ति लॉगिन पोर्टल पर ही रहता है।

कैसे करें रिस्टोर-

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के ब्राउजर में scholarship cg टाइप कर छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाना है। इस आर्टिकल के अंत मे छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल का लिंक दिया जा रहा है, इस आर्टिकल में बताए गए सभी बातों को ध्यान से पढ़ने के बाद लिंक के माध्यम से लॉगिन हो सकते हैं।

2. अब यूजर लॉगिन का पेज खुल जायेगा ,अपने शाला का छात्रवृत्ति पोर्टल पर लॉगिन का आईडी और पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक करना है।

3. इस प्रकार पंजीयन 2021-22 का पेज खुल जायेगा ,चूंकि आपको धोखे से निरस्त किये हुए विद्यार्थी का डेटा रिस्टोर करना है इस लिए हेडर में  help के इंटरफेस पर क्लिक करना है। help के अंतर्गत तीन प्रकार का इंटरफेस  दिखाई देगा ,जोकि इस प्रकार है –

👉 user manual

👉 unverify ambiguity verified school

👉 निरस्त विद्यार्थियों को रिस्टोर कैसे करें

आपको निरस्त विद्यार्थियों को रिस्टोर कैसे करें के  इंटरफेस पर क्लिक करना है।

4. निरस्त विद्यार्थियों को रिस्टोर कैसे करें के इंटरफेस पर क्लिक करते ही आपके स्कूल के निरस्त किये हुए विद्यार्थियों की सूची स्क्रीन पर शो होने लगेगा। आपने धोखे से जिस विद्यार्थी का निरस्त कर दिए थे ,उस विद्यार्थी को सूची में ढूंढ लेना है। इसके बाद संबंधित विद्यार्थी के नाम के अंतिम कालम में दिए रिस्टोर करें पर क्लिक करना होगा।

5. अब पुनः पंजीयन 2022 -23 पर क्लिक कर विद्यार्थी का फॉरमेट A संशोधित करें/निरस्त करें पर आना होगा ,जिससे आप पाएंगे कि रिस्टोर किये हुए विद्यार्थी की जानकारी पुनः सूची में शामिल हो गया है।

इस प्रकार जिस विद्यार्थी की जानकारी धोखे से निरस्त हो चूका था ,वह रिस्टोर करने पर पुनः सूची में शामिल हो जायेगा ,जिससे आप विद्यार्थी की जानकारी अपडेट कर सकेंगे।

👉निरस्त किये हुए विद्यार्थी का डाटा रिस्टोर करने हेतु यहां क्लिक करें 👈

अन्य उपयोगी जानकारी –

दोस्तों ,इस जानकारी को शेयर जरूर कर दें ,क्योंकि यदि किसी विद्यालय  छात्रवृत्ति प्रभारी द्वारा धोखे से किसी विद्यार्थी का डाटा निरस्त कर चुके होंगे तो वाहन शिक्षक परेशान होंगे ,छात्रवृत्ति से जुड़ी कोई समस्या हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें जरूर भेजें ,हम शीघ्र ही आपके सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद

2 thoughts on “cg scholarship 2022 -23 : क्या आप धोखे से पात्र विद्यार्थी का डेटा निरस्त कर चुके हैं…..क्या कोई विद्यार्थी RTE के तहत सीधे कक्षा 4 ,5 या 7 ,8 प्रवेश लिया है ……… दोनों ही समस्या का समाधान यहाँ देखें”

  1. अगर 4थी एवं 5वी का नवीनीकरण के लिए अभी तक नही दिखा रहा हो तो क्या करें।

    Reply

Leave a Comment