Agriculture fertilizer stocks online 2024 | दुकान में खाद स्टॉक की जानकारी

हेलो फ्रेंड्स एक बार फिर से आपका जाना पहचाना का वेबसाइट www.hamargaon.com  पर स्वागत है। आज जो जानकारी आप से हम साझा करने जा रहे हैं , वह किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी है ,क्योंकि इस आर्टिकल के मदद से किसान भाई यह जान पाएंगे , कि उनके जिले में (आसपास ) कहां-कहां खाद की उपलब्धता है और कितनी मात्र में उपलब्धता है , साथ ही यह भी जान पाएंगे कि आपके जिले में खाद विक्रय करने वाले कितने रिटेलर हैं, उनका नाम सम्पर्क नम्बर सहित आप देख पाएंगे।

पिछली पोस्ट में हमने आपसे खाद की कीमत (price) पता करने से जुड़ी जानकारी साझा किए थे, उम्मीद है आप को उससे मदद जरूर मिला होगा। यदि आप हमारे पिछली पोस्ट को नहीं पढ़ पाए हैं तो उसका लिंक हम नीचे उपलब्ध करा रहे हैं जिससे आप जो है घर बैठे ही अपने state में डीएपी /यूरिया /जिंक जैसे खाद की कीमत घर बैठे पता कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें किसी भी राज्य में खाद की कीमत पता करें 

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां लगभग सभी राज्यों में ज्यादातर लोग किसी कार्य से जुड़े हुए हैं। यदि हम कृषि की बात करते हैं तो कृषि कार्य में खाद का विशेष स्थान है। खाद के बिना कृषि की कल्पना नामुमकिन सा हो गया है | चाहे रासायनिक खाद हो या जैविक | कभी-कभी किसान भाइयों को समय पर खाद नहीं मिल पाता है जिससे फसल को नुकसान होता है।हम जो जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं उसके मदद से आप घर बैठे ही आपके जिले में कहां-कहां पर खाद की उपलब्धता है और रिटेलर आपके जिले में कौन-कौन हैं? यह पता कर पाएंगे।

खाद की उपलब्धता की जानकारी घर बैठे पता करें-

भारत सरकार द्वारा किसान भाइयों के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है इस पोर्टल में कृषि से जुड़ी तमाम जानकारी घर बैठे मुहैया कराई जाती है। जिसमें प्रमुख रूप से खाद,बीज, खाद की कीमत, खाद की उपलब्धता, मंडी भाव, ऑर्गेनिक   कृषि, कृषि से जुड़े उपकरण शामिल है। इस पोर्टल को बनाने का मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों को सुविधा प्रदान करने के साथ -साथ खाद की कालाबाजारी को रोकना है |

प्रमुख रासायनिक उर्वरक –

♦ यूरिया

♦  डाई आमोनियम फास्फेट (डीएपी )

♦  सुपर फास्फेट

♦ जिंक सल्फेट

♦ पोटाश खाद

आपके आस -पास किस retailer के पास कितनी खाद की उपलब्धता है ,ऐसे पता करें –

स्टेप 1- डीएपी यूरिया कीटनाशक जैसे खाद की उपलब्धता पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना है और उसके सर्च बार में टाइप करना है kisansuvidha.gov.in और सर्च कर देना है सर्च करते ही किसान सुविधा पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 2- अब किसान सुविधा पोर्टल के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन में प्रदर्शित होने लगेगा। आपको स्क्रीन में किसानों के लिए ऑनलाइन सुविधाओं की सूची दिखाई देगी जिसमें PM KISAN ,FERTILIZERS,KISAN RATH ,CROP INSURANCE, KVK, SOIL FERTILITY ,ORGENIC FARMING,SEED आदि  आपको fertilizers पर क्लिक करना हैं |

स्टेप 3- इसके पश्चात पुनः एक न्यू पेज को ओपन हो जाएगा इस पेज में तीन तरह का इंटरफ़ेस पुनः दिखाई देगा जैसा कि आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं-

fertilizer stock position

fertilizer price

fertilizer retailers

आपको पहले नंबर के ऑप्शन fertilizer stock position पर क्लिक करना है। इसके बाद पुनः एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको अपने state का चयन करना है फिर district select करना है , इसके बाद  retailer का  नाम चयन करना है  इसके बाद submit पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4- submit पर क्लिक करते ही आपके द्वारा चयन किये गये retailer (खुदरा व्यापारी ) के पास किस खाद की कितनी उपलब्धता प्रदर्शित होने लगेगा | यूरिया ,डीएपी .mop ,npks , ssp , compost की कितनी मात्र में उपलब्ध है ,retailer का सम्पर्क नम्बर सहित स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा |

इस तरह से कोई भी किसान भाई अपने आस पास के retailer के पास कौन सी खाद कितनी मात्र में उपलब्ध है ,पता कर सकते हैं | साथ ही आप दिए गये नम्बर पर बात कर यथा स्थिति भी पता कर सकते हैं |

👉 अपने आसपास की दूकान में खाद की उपलब्धता पता करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

किसान भाइयों उम्मीद है, आज का यह जानकारी आप लोगों को पसंद आया होगा। इस जानकारी को अधिक से अधिक किसान भाइयों तक जरूर पहुंचाएं। आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें और यह जानकारी पसंद आया हो तो नीचे दिए गये कमेन्ट बॉक्स में अपनी राय हमें जरुर भेजें |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –



क्या मैं खाद बेचकर पैसा कमा सकता हूं?

जी हाँ ! खाद का व्यवसाय एक अच्छा मार्जिन वाला व्यवसाय है |


खाद बीज में कितनी कमाई है?

खाद बिज की कमी 30 से 60 % है |



सबसे सस्ता खाद कौन सा है?

देशी उर्वरक सबसे सस्ता खाद है |

Leave a Comment