Cg Birth Certificate Download | छत्तीसगढ़ जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें

हेलो फ्रेंड्स, छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों से जुड़ी उपयोगी जानकारी के साथ एक बार पुनः आपका हमारे वेबसाइट www.hamargaon.com पर स्वागत है। आज हम जानेंगे कि आप घर बैठे ही जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे कर सकते हैं, यदि आपने जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए स्वयं से आवेदन किए हैं या CSC  सेंटर के माध्यम से आवेदन किए हैं या जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र खो गया है /फट गया है , फिर भी आप घर बैठे ही बिना किसी परेशानी के जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़  शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र  के साथ-साथ जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र  ऑनलाइन घर बैठे ही डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है जिसके मदद से आप मिनटों में ही जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – बिना CSC केंद्र जाये घर बैठे SC/ST/OBC  जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन ऐसे करें 

योजना का नाम Cg Birth Certificate Download
लाभार्थी छत्तीसगढ़ के निवासी
लाभ जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं
उद्देश्य जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाना
ऑफिसियल वेबसाइट edistrict cg 

जाति, निवास, आमदनी, जन्म प्रमाण, मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? इससे जुड़ी जानकारी हम पहले ही साझा कर चुके हैं, जिसका लिंक नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि आप भी  जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं या आवश्यक दस्तावेजों की सूची जानना चाहते हैं तो आप उक्त लिंक में जाकर देख सकते हैं।

पहचान के लिए जितना जरूरी आधार कार्ड है, उतना ही जरुरी जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र है। जन्म प्रमाणपत्र ही बच्चे का पहला दस्तावेज होता है इसी के आधार पर उसका डॉक्यूमेंट तैयार किए जाते हैं। इसी तरह मृत्यु प्रमाण पत्र होने पर ही बीमा या अन्य क्लेम किये जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – आय प्रमाण पत्र हेतु घर बैठे आवेदन कैसे करें 

जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना क्यों जरूरी है-

♦ जन्म प्रमाण पत्र बच्चों के अन्य दस्तावेजों को बनाने हेतु मूल दस्तावेज है।

♦ किसी सरकारी योजना का लाभ लेने हेतु जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।

♦ बच्चे का शाला में दाखिला हेतु जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

♦ बच्चों का आधार कार्ड बनवाने हेतु जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।

♦ शासन द्वारा स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले छात्रवृत्ति के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।

♦ इसी तरह मृत्यु प्रमाण पत्र मृतक के आश्रितों को संबंधित के हितलाभ के लिए आवश्यक है।

♦ बीमा क्लेम करने हेतु मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक है।

♦ अनुकंपा नौकरी या संपत्ति विवाद के समय मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक है।

जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करने हेतु आवश्यक जानकारी या दस्तावेज-

जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको मात्र आवेदन क्रमांक की आवश्यकता पड़ेगी जो कि आपको ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन सबमिट करने के बाद  पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ होगा।

इसे भी पढ़ें – जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कैसे करें 

जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें –

स्टेप 1- जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना है और किसके सर्चबार में edistrict cg  टाइप कर सर्च कर देना है सर्च करते ही छत्तीसगढ़ शासन ई डिस्ट्रिक्ट का वेबसाइट दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 2- e-district सीजी के वेबसाइट पर क्लिक करते ही इसका होम पेज ओपन हो जाएगा होम पेज में आपको लॉगिन के अंतर्गत तीन तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा, पहला लोक सेवा केंद्र, दूसरा शासकीय,तीसरा नागरिक। इस पेज को स्क्रॉल डाउन कर आपको नीचे की ओर आना है। इस पेज के सबसे नीचे भाग में आवेदन की स्थिति चेक करें का इंटरफ़ेस दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- आप पुनः एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आप अपने  जन्म या मृत्यु  प्रमाण पत्र हेतु किये गए आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं तथा जन्म /मृत्यु प्रमाण पत्र भी चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको दिए गए इंटरफ़ेस आवेदन संदर्भ क्रमांक पर ऑनलाइन आवेदन करते समय प्राप्त आवेदन क्रमांक को फील करना है इसके बाद सर्च के इंटरफ़ेस पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4- इस तरह आपका आवेदन यदि अप्रूव हो गया है उस स्थिति में आवेदन के अंतिम कॉलम में डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको उस पर क्लिक करना है इस तरह आपका जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा जिसे आप प्रिंट करा सकते हैं। डाउनलोड का ऑप्शन नहीं आता है और यदि आवेदन स्वीकृत नहीं होने का कारण प्रदर्शित होता है तो उस कारण को दूर कर लेना है और पुनः सबमिट कर देना है इस तरह कुछ दिन बाद आपका जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड हेतु प्रदर्शित होने लगेगा।

👉ऑनलाइन जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा | जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र कितना जरूरी है इस संबंध है आपको और ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर एक व्यक्ति इसकी आवश्यकता से भली भांति परिचित है। यदि यह जानकारी आपको पसंद आया हो तो शेयर जरूर करें , साथ ही नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी हमें जरूर भेजें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-


मैं अपना सीजी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

edistrict cg status के पोर्टल पर जाना है फिर एप्लीकेशन नम्बर फिल करना है ,जिससे आपका जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hamargaom.com का विजित करें |



मैं छत्तीसगढ़ में अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं?

edistrict cg status के पोर्टल पर जाना है फिर एप्लीकेशन नम्बर फिल करना है ,जिससे आपका जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hamargaom.com का विजित करें |


क्या मैं अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन भारत डाउनलोड कर सकता हूं?

अलग -अलग राज्यों का अपना जन्म प्रमाण पत्र पोर्टल है ,वहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं |


जन्म प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ में कैसे बनता है?

आवश्यक दस्तावेजों के साथ edistrictcg पोर्टल पर आवेदन करना होता है |

join our whatsapp groups:-

2 thoughts on “Cg Birth Certificate Download | छत्तीसगढ़ जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें”

Leave a Comment