Fertilizers Price List 2024 | Khad Ka Price Today | खाद का रेट लिस्ट कैसे पता करें

fertilizers price list – किसान भाइयों नमस्कार, एक बार फिर से आपका हमारे वेबसाइट www.hamargaon.com पर स्वागत है। आज हम जो जानकारी आप से साझा करने जा रहे हैं, वह सभी किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी है। आज हम जानेंगे कि किसान भाई अपने राज्य  में dap / यूरिया /कीटनाशक जैसे किसी खाद का आज का रेट कैसे पता कर सकते हैं ? किसान भाई जिस चीज को लेकर ज्यादा परेशान रहते हैं , वह है खाद की कीमत , इस आर्टिकल के मदद से आप खाद की कीमत घर बैठे पता कर सकते हैं |

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां ज्यादातर लोग क़ृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मौसम में अलग अलग फसलें उगाई जाती है।  फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, फसलों में विभिन्न प्रकार के बीमारियों से निजात पाने, कीट पतंगों से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए खाद की जरूरत होती है।

समय के साथ-साथ खेती में वैज्ञानिक तकनीकी का प्रयोग बढ़ा है जिसके कारण किसान भाई वर्ष में एक से अधिक फसल भी ले पा रहे हैं, जिसके कारण खाद की माँग भी बढ़ा है। आज हम जो जानकारी आप से साझा करने जा रहे हैं, उसके मदद से चाहे आप किसी भी राज्य से हों। आप घर बैठे ही अपने राज्य/ जिले में dap / यूरिया /कीटनाशक जैसे किसी भी खाद का आज का रेट पता कर सकते हैं।

किसान भाइयों के लिए उपयोगी पोर्टल –

भारत सरकार द्वारा किसान भाइयों के लिए एक पोर्टल लांच किया गया है, इस पोर्टल में किसान भाई कृषि से संबंधित जानकारी जैसे खाद,बीज, खाद की उपलब्धता, खाद का रिटेलर के साथ-साथ कृषि उपकरणों से संबंधित जानकारी आप घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। चूँकि यह भारत सरकार का पोर्टल है इसलिए आप चाहे किसी भी राज्य से हो आप कृषि से जुड़ी तमाम जानकारी इस पोर्टल में प्राप्त कर सकते हैं इस पोर्टल का नाम है किसान सुविधा पोर्टल।

खाद बीज लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई

डीएपी /यूरिया कीटनाशक जैसे खाद का कीमत जानना क्यों आवश्यक है-

जैसाकि आपको विदित है खाद की कमी के कारण कालाबाजारी की स्थिति निर्मित हो जाती है ,ऐसे में आपको जानकारी के अभाव में खाद के लिए निर्धारित कीतम से अधिक कीमत अदा करना पड़ सकता है। इसलिए आप जो खाद क्रय करने जा रहे हैं उसकी कीमत जरूर पता कर लें।

कौन-कौन से खाद का रेट घर बैठे पता कर सकते हैं-

♦ zincated 20-20-0-13

♦ SSP zincated boronated (granular)

♦ SSP zincated powered

♦ SSP zincated granular

♦ SSP boronated

♦ neem coated urea 50 kg

♦ Neem coated urea 45kg

♦ imported DAP

♦ imported 20-20-0-13

♦ imported 12-32-16

♦ DAP

♦ City compost

♦ amm sulphate

♦ 28-28-0

♦ 24-24-0

♦ 20-20-0

♦15-15-15

♦14-35-14

♦14-28-0-0

♦12-32-16

♦ 10-26-26

इसके अतिरिक्त अन्य खादों का कीमत पता किया जा सकता है | हो सकता है  खाद का नाम राज्य के अनुसार अलग -अलग हो ,आपके state में जिस नाम से जो खाद मिलता है ,state का चयन करने पर शो होने  लगेगा ,आपको इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है |

खाद का स्टाक पता करें

dap / यूरिया /कीटनाशक जैसे किसी भी खाद का आज का रेट कैसे पता करें –

स्टेप 1- डीएपी यूरिया कीटनाशक जैसे खाद का आज का रेट पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना है और उसके सर्च बार में टाइप करना है kisansuvidha.gov.in और सर्च कर देना है सर्च करते ही किसान सुविधा पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 2- अब किसान सुविधा पोर्टल के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन में प्रदर्शित होने लगेगा। आपको स्क्रीन में किसानों के लिए ऑनलाइन सुविधाओं की सूची दिखाई देगी आपको fertilizers पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- इसके पश्चात पुनः एक न्यू पेज को ओपन हो जाएगा इस पेज में तीन तरह का इंटरफ़ेस पुनः दिखाई देगा जैसा कि आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं-

fertilizer stock position

fertilizer price

fertilizer retailers

आपको दूसरे नंबर के ऑप्शन fertilizer price पर क्लिक करना है। इसके बाद पुनः एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको अपने state का चयन करना है। और उस product  का नाम चयन करना है जिसका आप आज का price जानना चाहते हैं। इसके बाद submit पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4- submit पर क्लिक करते ही आपके राज्य में जितने भी कंपनी हैं उनका नाम प्रदर्शित होने लगेगा ऊपर में आपको अपना state का नाम लिखा दिखाई देगा साथ ही आपको खाद का मात्रा भी दिखाई देगा जिसके लिए यह रेट निर्धारित है जैसा कि आप स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं DAP 50 KG का रेट जो कंपनीवार निर्धारित है।

इस तरह किसान भाई कंपनीवार खाद का रेट घर बैठे पता कर सकते हैं। यदि आप खाद के लिए रिटेलर के पास जाते हैं और आपको कंपनी द्वारा निर्धारित रेट से ज्यादा में खाद देने की बात कही जाती है तब आप इस पर आपत्ति कर सकते हैं।

👉भारत के किसी राज्य में खाद की कीतम पता करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

किसान भाइयों उम्मीद है, आज का यह जानकारी आप लोगों को पसंद आया होगा। इस जानकारी को अधिक से अधिक किसान भाइयों तक जरूर पहुंचाएं। अगली पोस्ट में हम आपको आपके जिले में खाद की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे इसलिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-


यूरिया खाद 50 किलो कितने का है?

भारत सरकार के किसान सुविधा के पोर्टल पर जाकर fertilizer क्लिक करें ,सभी खाद का वर्तमान कीमत पता चल जायेगा |



डीएपी के कट्टे का क्या रेट है?

भारत सरकार के किसान सुविधा के पोर्टल पर जाकर fertilizer क्लिक करें ,सभी खाद का वर्तमान कीमत पता चल जायेगा |

खाद का रेट क्या है?

भारत सरकार के किसान सुविधा के पोर्टल पर जाकर fertilizer क्लिक करें ,सभी खाद का वर्तमान कीमत पता चल जायेगा |


भारत में डीएपी उर्वरक की कीमत क्या है?

भारत सरकार के किसान सुविधा के पोर्टल पर जाकर fertilizer क्लिक करें ,सभी खाद का वर्तमान कीमत पता चल जायेगा |

Leave a Comment