Nafed msp price list 2024 | nafed न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024

NAFED Full form,nafed full form in hindi,नाफेड क्या है,msp for rabi crops 2023-24 pdf,msp full form,msp full form in hindi,न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या होता है


किसान भाइयों नमस्कार, कृषि से जुड़ी जानकारी के साथ एक बार पुनः आपका हमारे वेबसाइट www.hamargaon.com पर स्वागत है। आज हम जानेंगे कि msp list आप कैसे देख सकते हैं। हम जो msp list से जुड़ी जानकारी आपसे साझा करने जा रहे हैं यह Nafed  द्वारा तय msp list है। इसके साथ-साथ आप यह भी जान पाएंगे . कि NAFED क्या है, और इसके कार्य क्या है ,msp क्या है ।

इस आर्टिकल के मदद से आप nafed द्वारा तय msp लिस्ट सत्रवार देख पाएंगे | इसके साथ -साथ आप पिछली कुछ सत्रों का भी आप msp list देख पाएंगे | किसान भाई चना ,उड़द ,मुंग ,मसूर ,तुअर ,सोयाबीन ,सूर्यमुखी ,मूंगफल्ली जैसे फसलों का msp पता कर सकते हैं |

इसे भी पढ़ें – आपके आस पास कहाँ कितनी मात्र में कौन सी खाद उपलब्ध है 

NAFED क्या है –

NAFED यह एक शॉर्टकट नेम है इस का फुल फॉर्म होता है national agricultural cooperative marketing federation of india. हिंदी में इसे भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित के नाम से जाना जाता है। ना पेट की शुरुआत 2 अक्टूबर 1958 को की गई थी।

 यह एक सहकारी संस्था है जो भारत की बहु राज्यीय सहकारी सोसायटीज अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादों के सहकारी विपणन को बढ़ाना ताकि किसानों को लाभ मिल सके।

NAFED के कार्य-

NAFED कृषि,उद्यान कृषि एवं वन उत्पादन का विपणन,संधारण,भंडारण की व्यवस्था करना और विकास करना,कृषि यंत्रों,उपकरणों एवं अन्य प्रकार के उपकरणों का वितरण करना  अंतर राज्य तथा राज्य के अंतर्गत यथास्थिति थोक या खुदरा  आयात निर्यात व्यापार करना, कृषि उत्पादन में सहायता और तकनीकी परामर्श देने का कार्य करती है।

MSP क्या है-

msp  का फूलफार्म होता है, minimum support price, हिंदी में इसे न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है। एमएसपी को यदि हम सामान्य शब्दों में समझें कहें तो मान लीजिए अगर कभी फसलों की कीमत बाजार के हिसाब से गिर जाती है, तब भी किसानों के फसल को  निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाती है। अर्थात सरकार द्वारा जो न्यूनतम मूल्य निर्धारित की जाती है ,उतना में खरीदना ही पड़ता है |

इसे भी पढ़ें – आज का खाद क्या  रेट है , पता करें 

NAFED msp price list कैसे चेक करें-

स्टेप 1- NAFED द्वारा तय msp list देखने / पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना है और उसके सर्च बार में टाइप करना है kisansuvidha.gov.in और सर्च कर देना है सर्च करते ही किसान सुविधा पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 2- अब किसान सुविधा पोर्टल के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन में प्रदर्शित होने लगेगा। आपको स्क्रीन में किसानों के लिए ऑनलाइन सुविधाओं की सूची दिखाई देगी जिसमें PM KISAN ,FERTILIZERS,KISAN RATH ,CROP INSURANCE, UAGRICLTURE MARKETING AND PROCUREMENT, KVK, SOIL FERTILITY ,ORGENIC FARMING,SEED आदि आपको AGRICLTURE MARKETING AND PROCUREMENT पर क्लिक करना हैं |

आवश्यकता अनुसार भाषा का चयन कर सभी जानकारी को अपने भाषा में समझा जा सकता है ,इसके लिए नीचे दिए गये स्क्रीनशॉट के अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं |




स्टेप 3- इसके पश्चात पुनः एक न्यू पेज को ओपन हो जाएगा इस पेज में चार तरह का इंटरफ़ेस पुनः दिखाई देगा जैसा कि आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं-
APEDA
agriculture marketing
NAFED

state procurement portals
आपको तीसरे नंबर के ऑप्शन पर NAFED क्लिक करना है।


स्टेप 4- इसके बाद पुनः एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको पुनः पांच तरह का इंटरफेस दिखाई देगा | schemes ,minimum support price ,procurement date ,procurement  centers ,crop variety यहाँ आप अलग -अलग तरह की जानकारी चेक कर सकते हैं | जैसे – खरीदी केन्द्रों की जानकारी , बीजों की वैरायटी आदि |

इस पेज में आपको minimum support price  पर क्लिक करना है |


स्टेप 5- अब जो पेज ओपन होगा ,उसमें आपको वर्ष (सत्र ) का चयन करना है ,इसके बाद अंत में submit पर क्लिक कर देना है , इस तरह सभी फसलों का minimum support price (msp ) सम्बन्धित फसल के नाम के सामने प्रदर्शित होने लगेगा |



 

👉NAFED msp लिस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें 

किसान भाइयों उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा | यह जानकारी आपको कैसा लगा नीचे दिए गये कमेन्ट सेक्शन में कमेन्ट कर अपनी प्रतिक्रिया हमें भेज सकते हैं | इस जानकारी को अधिक से अधिक किसान भाइयो को शेयर जरुर करें |

Leave a Comment