cg khel alankaran list 2023 | sports awards cg छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण ;खेल अलंकरण तथा पुरस्कृत व्यक्ति

छत्तीसगढ़ में हर साल विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकर पुरस्कार से नवाजा जाता है। अभी तक यह आवार्ड खेल दिवस के अवसर पर ही प्रदान किया जाता है। आज हम आपको छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण के बारे में बताने जा रहे हैं। राज्य खेल अलंकरण संबंधी यह जानकारी हमारे प्रदेश के हजारों होनहार विद्यार्थी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तथा प्रदेश के ऐसे खिलाडी जो इस मुकाम तक पहुंचना चाहते हैं , उनके लिए उपयोगी है। 

हेलो फ्रेंड्स ,एक बार फिर से आपका हमारे वेबसाइट hamargaon.com पर स्वागत है। हमारे वेबसाइट में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय योजनाओं ,छत्तीसगढ़ी कहावतों ,जनउला ,लोकगीत ,लोकनृत्य तथा लोकखेल जैसे महत्वपूर्ण जानकारी समय -समय पर आप लोगों से साझा किया जाता है ,जोकि छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों ,के लिए उपयोगी होता है। 

आम नागरिकों के साथ -साथ उक्त जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हमारे प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है।


फ्रेंड्स ,अभी तक आपको विभिन्न वीडियो के माध्यम से ही खेल अलंकरण अवार्ड के बारे में जानकारी मिला होगा ,पर हम आपको सीधे खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर अलंकरण पुरस्कार के बारे में कैसे जान सकते हैं ,इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

आप खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर विभिन्न केटेगिरी और सम्बन्धित केटेगिरी में पुरस्कार विजेता के बारे में विवरण प्राप्त कर सकते हैं।चूंकि गवर्नमेंट वेबसाइट से आप खेल अलंकरण पुरस्कार के बारे में जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया बताया जा रहा है ,इस लिए यह जानकारी आगामी वर्षों में भी यह आपका काम आने वाला है ।

🔈खेल अलंकरण अवार्ड क्या है ?

छत्तीसगढ़ शासन ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाडियों ,कोच तथा खेल संघों को उनके इस प्रदर्शन के लिए सम्मानित करता है ,जोकि अलंकरण के साथ -साथ नगद राशि के रूप में होता है।

🔈खेल अलंकरण अवार्ड की कैटेगिरी कौन कौन से है ?

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

शहीद कौशल यादव पुरस्कार
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार
शहीद विनोद चौबे पुरस्कार
शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार
मुख्यमंत्री ट्रॉफी
गुण्डाधुर पुरस्कार
महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव पुरस्कार
नगद राशि पुरस्कार -खेलो इंडिया
नगद राशि पुरस्कार -अलंकरण

🔈खेल अलंकरण अवार्ड किसको प्राप्त हुआ कैसे देखें ?

STEP 1.फ्रेंड्स ,सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल /लेपटॉप के ब्राउजर को open करना होगा तथा उसके गूगल सर्च इंजन में sportsyw.cg.gov.in या खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ टाइप कर सर्च करना होगा। सर्च करते ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ का ऑफिसियल वेबसाइट स्क्रीन पर खुल जायेगा ,आपको उस पर क्लिक करना होगा।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ का लिंक निचे दिया जा रहा है ,आप सभी बातों को ध्यान से  पढ़ने के पश्चात लिंक के माध्यम से सीधे लॉगिन हो सकते हैं।

STEP 2.अब वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा ,आपको हेडर में लिखे पुरस्कार और उपलब्धियां पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही उसके अंदर दो प्रकार का विकल्प खुल जायेगा- पुरस्कार ,उपलब्धियां। आपको पुरस्कार पर क्लिक करना होगा।

STEP 3.क्लिक करते ही विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों की कैटेगरी स्क्रीन पर शो होने लगेगा ,आप बारी -बारी से सभी कैटेगरी पर क्लिक कर पुरस्कार विजेताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।हम आपको एक या दो कैटेगिरी के बारे में बता रहें हैं ,आप ऐसे ही अन्य कैटेगिरी में पुरस्कृत खिलाडी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


STEP 4.मान लीजिये आपको शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित खिलाडी के बारे में जानना है तो आपको इस पर क्लिक करना होगा ,क्लिक करते ही सम्मानित खिलाडियों की सूचि स्क्रीन पर फोटो ,खेल का नाम ,जिस कारण से सम्मानित किया गया है ,सहित शो होने लगेगा।


🔈विभाग की उपलब्धियां कौन कौन सी है कैसे देखें –

STEP 1.इसके लिए आपको होम पेज पर हेडर में लिखे पुरस्कार एवं उपलब्धियां पर क्लिक करना होगा , क्लिक करते ही उसके अंदर दो प्रकार का विकल्प खुल जायेगा- पुरस्कार ,उपलब्धियां। आपको उपलब्धियां पर क्लिक करना होगा।


STEP 2.क्लिक करते ही विभाग की उपलब्धियां स्क्रीन पर शो होने लगेगा ,आप यहां से भी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

 


🔈छत्तीसगढ़ अलंकरण अवार्ड्स –

👉यति यतन लाल सम्मान

👉गुण्डाधुर सम्मान
👉मिनीमाता सम्मान
👉गुरु घासीदास सम्मान
👉पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान
👉पंडित सुंदरलाल सम्मान
👉दानवीर भामा साह सम्मान
👉महाराज अग्रसेन सम्मान
👉पंडित माधवराव सप्रे सम्मान
👉चक्रधर सम्मान
👉दाऊ मंदराजी सम्मान
👉डॉ खूबचंद बघेल सम्मान
👉चंदूलाल चंद्राकर सम्मान
👉ठा. प्यारे लाल सिंह सम्मान
👉हाजी हसन अली सम्मान
👉प्रवीर चन्द्र भंजदेव सम्मान
👉मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता सम्मान
👉धन्वंतरि सम्मान
👉बिलासा बाई केवटिन सम्मान
👉लखन लाल मिश्र सम्मान
👉संस्कृत भाषा सम्मान
👉महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान 

.👉खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के वेबसाइट में लॉगिन होने के लिए यहां क्लिक करें👈 

इसे भी पढ़ें –

👉स्कालरशिप की राशि खाते में जमा हुआ है या नहीं मिनटों में चेक करें 

👉सरकारी तथा कौशल आधारित वैकेंसी की जानकारी छत्तीसगढ़ 

फ्रेंड्स ,हमारे द्वारा आपको खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के ऑफिसियल वेबसाइट से खेल अलंकरण से सम्मानित खिलाडियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया के बताया गया है ,अपनी प्रतिक्रिया कमेंट के माध्यम से हमें जरूर भेजें ,इस लिंक को अपने दोस्तों को शेयर जरूर करें या सीधे ब्राउजर में hamargaon.com सर्च करने को कहें। धन्यवाद ,जय जोहार

Leave a Comment